पाकिस्तान में बैन होने के बावजूद रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' देख रही पब्लिक, मेकर्स की बढ़ी चिंता

19 मार्च 2026 को रिलीज हुई रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर: द रिवेंज भले ही पाकिस्तान में ऑफिशियली बैनरही, लेकिन यह फिल्म वहां धड़ल्ले से देखी जा रही है। रिपोर्ट्स की माने तो पायरेटेड वर्जन इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ है। रिलीज के कुछ ही घंटों के भीतर इसके लिंक कई प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हो गए। जिससे फिल्म के मेकर्स की चिंता बढ़ गई।

dhurandhar 2

मामला तब सुर्खियों में आया जब पाकिस्तानी पत्रकार खालिद महमूद खालिद ने लाहौर में फिल्म देखने का दावा करते हुए एक वीडियो साझा किया। इस क्लिप में स्क्रीन पर वॉटरमार्क दिखाई दे रहा था, जो यह संकेत देता है कि फिल्म अनऑफिशियल माध्यम से देखी जा रही थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

बैन के बावजूद दर्शकों की पहुंच
निर्देशक आदित्य धर की इस जासूसी थ्रिलर को पाकिस्तान के अलावा कई खाड़ी देशों में भी रिलीज की अनुमति नहीं मिली। इसके बावजूद दर्शक टॉरेंट साइट्स, टेलीग्राम चैनलों, वीपीएन और विदेशी स्ट्रीमिंग लिंक के जरिए फिल्म देख रहे हैं। धुरंधर फ्रेंचाइजी के लिए यह स्थिति नई नहीं है। पहली फिल्म धुरंधर को भी पाकिस्तान में भारी पायरेसी का सामना करना पड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के शुरुआती दिनों में ही इसके लाखों अवैध डाउनलोड दर्ज किए गए थे, जिसने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

भारत में सख्त कानूनी कार्रवाई
भारत में पायरेसी को रोकने के लिए मद्रास उच्च न्यायालय ने रिलीज से पहले ही सख्त कदम उठाए। अदालत ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं और केबल ऑपरेटरों को फिल्म के अवैध प्रसारण या स्ट्रीमिंग से रोक दिया। यह आदेश 15 अप्रैल 2026 तक लागू रहेगा। फिल्म के निर्माता Reliance Industries Limited और जियो स्टूडियो ने अदालत में दलील दी थी कि पायरेसी से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है।

कानून के तहत सख्त सजा
भारतीय कानून के अनुसार, पायरेटेड कंटेंट देखने या डाउनलोड करने पर 3 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। गंभीर मामलों में यह जुर्माना फिल्म की कुल लागत के प्रतिशत तक भी पहुंच सकता है। पायरेसी की समस्या के बावजूद धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, अवैध प्रसारण से फिल्म के कुल कारोबार पर असर पड़ने की आशंका बनी हुई है। अब देखना होगा कि निर्माता इस चुनौती से कैसे निपटते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+