Dhurandhar 2 Arjun Rampal Caste: अर्जुन रामपाल की क्या है जाति-धर्म? पैरेंट्स के अलग होने पर क्या हुआ था?
Dhurandhar 2 Arjun Rampal Caste: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर आदित्य धर की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर-द रिवेंज' इस समय सुर्खियों में छाई हुई है। फिल्म का ट्रेलर 7 मार्च 2026 (शनिवार) सुबह 11 बजकर 01 मिनट पर रिलीज होगा। ऐसे में फिल्म के ट्रेलर को लेकर लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
कब रिलीज होगा फिल्म 'धुरंधर 2' का ट्रेलर?
फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के साथ साथ संजय दत्त और अर्जुन रामपाल भी नजर आएंगे। ये सभी लोग फिल्म के पहले पार्ट में भी काम कर चुके थे जहां सबकी एक्टिंग काफी कमाल की थी। फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2', दोनों ही पार्ट्स में अर्जुन रामपाल नेगेटिव किरदार में हैं जो कि लोगों को काफी एक्साइटेड कर रहा है।

'धुरंधर 2' में नजर आएंगे अर्जुन रामपाल
आपको बता दें कि अर्जुन रामपाल अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपने हैंडसम लुक और शानदार आवाज के लिए भी लोगों के बीच काफी फेमस हैं। सुपरमॉडल रह चुके अर्जुन रामपाल का नाम एक समय पर दुनिया के हैंडसम पुरुषों की लिस्ट में शामिल था।
क्या है अर्जुन रामपाल की जाति और धर्म?
-साल 1972 में जन्में अर्जुन रामपाल एक भारतीय एक्टर और सुपर मॉडल हैं। वह मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में काम करते हैं। 40 से अधिक मूवीज में अभिनय कर चुके अर्जुन रामपाल अपनी गंभीर शैली और दमदार आवाज के लिए फेमस हैं।
-अर्जुन रामपाल का जन्म एक मिश्रित सांस्कृतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार में हुआ था। उनके पिता पंजाबी हिंदू ब्राह्मण हैं जबकि उनकी मां सिख और डच मूल की हैं। इस प्रकार वह जातीय रूप से मिश्रित (पंजाबी हिंदू-सिख और डच) पृष्ठभूमि से आते हैं। एक्ट्रेस किम शर्मा एक्टर अर्जुन रामपाल की चचेरी बहन हैं।
-अर्जुन रामपाल का जन्म मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक सैन्य परिवार में हुआ था। उनके नाना, ब्रिगेडियर गुरदयाल सिंह ने भारतीय सेना के लिए पहली तोप डिजाइन की थी। अर्जुन रामपाल एक ऐसे माहौल में पले-बढ़े जहां दिवाली, क्रिसमस और ईद सभी मनाए जाते थे। ऐसे में अर्जुन रामपाल सभी धर्मों को दिल से मानते हैं।
अर्जुन रामपाल की पढ़ाई और करियर
-माता-पिता के अलग होने के बाद अर्जुन रामपाल अपनी मां के साथ ही रहे और सेंट पैट्रिक स्कूल (नासिक) से पढ़ाई की। इसी स्कूल में उनकी मां टीचर थीं।
-इसके बाद अर्जुन रामपाल ने कोडाइकनाल इंटरनेशनल स्कूल में दाखिला लिया था। बाद में उन्होंने दिल्ली के हिंदू कॉलेज से अर्थशास्त्र (Eonomics) में ऑनर्स के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी।
-अर्जुन रामपाल ने दिल्ली में पढ़ाई करते हुए ही मॉडलिंग पर फोकस करना शुरू कर दिया था। मॉडलिंग के बाद वह कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आए जिनमें 'बेकरार' (1996), 'किन्ना सोना तेनु रब ने बनाया' (1997) और 'डोंट मैरी माया' (1998) शामिल है। बाद में उन्हें बॉलीवुड में भी ब्रेक मिला।
-अर्जुन रामपाल ने राजीव राय की रोमांटिक फिल्म 'प्यार इश्क और मोहब्बत ' (2001) से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में उनके साथ सुनील शेट्टी, आफताब शिवदासानी और कीर्ति रेड्डी थीं।
'धुरंधर 2' का लंबा रनटाइम
-आपको बता दें कि रिलीज से पहले ही फिल्म 'धुरंधर 2' अपने भव्य पैमाने और दमदार कहानी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। ये फिल्म आगामी 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी।
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'धुरंधर 2' अपनी लंबी अवधि (Running Time) के कारण भी चर्चा में है। कहा जा रहा है कि फिल्म 'धुरंधर 2' का रनटाइम करीब 235 मिनट यानी लगभग 3 घंटे 55 मिनट हो सकता है। अगर ये रिपोर्ट सही साबित होती है तो ये फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे लंबी फिल्मों में से एक बन सकती है।
-बताया जा रहा है कि बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर आदित्य धर ने इस बार कहानी को और भी गहराई से पेश करने के लिए इसे बड़े पैमाने पर तैयार किया है। हालांकि फिल्म की अंतिम अवधि को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।












Click it and Unblock the Notifications