'धर्मेंद्र एक लालची आदमी', किस सुपरस्टार ने कही ऐसी बात? क्या कर दिया था ही-मैन ने?
Dharmendra: बॉलीवुड के सुपरस्टार रह चुके धर्मेंद्र ने अपनी दमदार पर्सनैलिटी, बेमिसाल एक्टिंग और सुपरहिट फिल्मों की लंबी फेहरिस्त के साथ ऐसा स्टारडम हासिल किया था, जिसकी चमक आज भी कम नहीं हुई है।
धर्मेंद्र का दमदार स्टारडम
करीब 50 साल पहले बनाया गया धर्मेंद्र का ये स्टारडम आज तक कोई अभिनेता नहीं तोड़ सका है। धर्मेंद्र जिस दौर में थे, उस समय उनका स्टारडम बाकी कलाकारों के लिए सपना और आज की पीढ़ी के एक्टर्स के लिए एक असंभव उपलब्धि जैसा माना जाता है।

1960 में धर्मेंद्र के फिल्मी सफर की शुरुआत
-साल 1960 में फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाले धर्मेंद्र ने सिर्फ कुछ ही वर्षों में लगातार सुपरहिट फिल्में देनी शुरू कर दी थीं। साल 1964 से 1970 के बीच उनका करियर अपने चरम पर पहुंच गया था।
-धर्मेंद्र लगातार हिट-सुपरहिट फिल्मों की लाइन लगाते चले गए। उनकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई थी कि साथ काम करने वाले कुछ कलाकारों को ये भारी भी पड़ने लगा था।
किसने कहा था धर्मेंद्र को लालची?
-धर्मेंद्र को लेकर एक दिलचस्प किस्सा मनोज कुमार से जुड़ा है। 'भारत कुमार' नाम से मशहूर मनोज कुमार ने एक बार बातचीत के दौरान धर्मेंद्र और शशि कपूर को लालची कहा था।
-एक पुराने इंटरव्यू में मनोज कुमार ने कहा था कि वह खुद ज्यादा फिल्में साइन करने में विश्वास नहीं रखते। उन्होंने कहा था- मैं फिल्मों का लालची नहीं हूं। मेरे साथ के एक्टर, धर्मेंद्र और शशि कपूर, 300 के आसपास फिल्मों में नजर आए, जबकि मैंने जीवनभर में मुश्किल से 35 फिल्में ही की हैं।
धर्मेंद्र की मदद कर चुके थे मनोज कुमार
-मनोज कुमार के इस बयान ने उस समय इंडस्ट्री में खूब चर्चा बटोरी थी। आपको बता दें कि धर्मेंद्र को लालची कहने के बावजूद मनोज कुमार और बॉलीवुड के ही-मैन के बीच एक करीबी रिश्ता भी था। इस बात का जिक्र उनके बेटे सनी देओल ने एक इंटरव्यू में शेयर किया था।
-सनी देओल के अनुसार शुरुआती दिनों में जब धर्मेंद्र संघर्ष कर रहे थे, तब मनोज कुमार ने उनकी मदद की थी। सनी देओल ने कहा था- एक बार मनोज कुमार दुकान में कपड़े खरीद रहे थे और पापा उनके साथ थे।
-सनी देओल ने कहा था- मनोज कुमार ने पापा को भी कुछ शर्ट चुनकर दीं और पंजाबी में कहा था- ए कुछ कमीज तेरे लिए। सनी देओल ने इसे मनोज कुमार का बेहद प्यार भरा और इंसानी रिश्ता निभाने वाला कदम बताया था।
24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र ने दुनिया को कहा अलविदा
24 नवंबर 2025 का दिन बॉलीवुड के लिए बेहद दुखद रहा था। इसी दिन धर्मेंद्र ने अपने मुंबई स्थित घर पर अंतिम सांस ली थी। उनका अंतिम संस्कार उसी शाम मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में किया गया था, जहां अमिताभ बच्चन, सलमान खान, सलीम खान और शाहरुख खान सहित कई बड़े सितारों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।












Click it and Unblock the Notifications