धर्मेंद्र अपनी बायोपिक में इस सुपरस्टार को देखने चाहते हैं, रिकवर होने के बाद जताई इच्छा!
Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को हाल ही में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 89 वर्षीय अभिनेता को अचानक तबीयत बिगड़ने पर भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उनके प्रशंसक लगातार उनकी सेहत को लेकर चिंतित थे। डॉक्टरों की निगरानी में कुछ दिनों तक इलाज चला, और अब उनकी स्थिति स्थिर होने पर उन्हें घर भेज दिया गया है।

सलमान खान का अस्पताल पहुंचना बना चर्चा का विषय
धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने की ख़बर जैसे ही सामने आई, सलमान खान तुरंत उनसे मिलने पहुंचे। सलमान द्वारा दिखाई गई यह चिंता एक बार फिर दोनों के बीच मौजूद विशेष रिश्ते को उजागर करती है। माना जाता है कि सलमान उन चुनिंदा सितारों में से एक हैं, जिनसे धर्मेंद्र का भावनात्मक जुड़ाव काफी गहरा है।
दो पीढ़ियों की दोस्ती-धर्मेंद्र की नजर में सलमान
सलमान और धर्मेंद्र की दोस्ती किसी परिचय की मोहताज नहीं। कई वर्षों से धर्मेंद्र सलमान की सादगी, मानवता और उनकी साफ दिल से की गई मदद की सराहना करते आए हैं। "यमला पगला दीवाना" के ट्रेलर लॉन्च के दौरान धर्मेंद्र ने कहा था कि सलमान न केवल एक बेहतरीन अभिनेता हैं बल्कि एक नेकदिल इंसान भी हैं। उन्होंने बड़े गर्व से कहा था, "मैं उन्हें बहुत प्यार करता हूं... वह अद्भुत व्यक्ति हैं।"
बायोपिक के लिए सलमान-धर्मेंद्र की पहली पसंद
साल 2015 में दिए एक इंटरव्यू में जब धर्मेंद्र से पूछा गया कि अगर उनकी बायोपिक बने तो उन्हें कौन निभाए, तो उन्होंने बिना हिचकिचाए सलमान खान का नाम लिया था। धर्मेंद्र के अनुसार, सलमान में वह ऊर्जा, भावुकता और पर्सनैलिटी है जो उनके जीवन के किरदार को पर्दे पर जीवंत बना सकती है।
पहली मुलाकात का रोचक किस्सा
धर्मेंद्र ने सलमान से अपनी पहली मुलाकात का एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया था। उन्होंने बताया कि एक बार वे झील के किनारे फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जब सलमान उनसे मिलने पहुंचे। उस समय सलमान बेहद शर्मीले और शांत स्वभाव के थे, और धर्मेंद्र ने तुरंत उनमें एक सच्चा और ईमानदार व्यक्तित्व महसूस किया। धर्मेंद्र के अस्पताल से डिस्चार्ज होने की खबर से उनके प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है। सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए शुभकामनाएं भेज रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications