Dharmendra Video Leak: चुपके से बनाया धर्मेंद्र का वीडियो, परिवार वालों ने किया ऐसा हाल, शख्स गिरफ्तार
Dharmendra Video Leak: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र हाल ही में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 89 वर्षीय अभिनेता को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया था लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत बिगड़ने की खबरें सामने आ रही थीं।
मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे धर्मेंद्र
गत 10 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र की हालत अचानक ज्यादा बिगड़ गई थी जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाहें फैलने लगीं, जिन पर परिवार ने नाराजगी जताई थी।

हेमा मालिनी और ईशा देओल ने दिया था हेल्थ अपडेट
हेमा मालिनी ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। वहीं बेटी ईशा देओल ने भी पिता का हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की थी।
सनी देओल की टीम की अपील
सनी देओल की टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया था- धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। जैसे ही कोई नई जानकारी उपलब्ध होगी, परिवार द्वारा शेयर की जाएगी। सभी से निवेदन है कि उनकी सेहत को लेकर कोई भी झूठी खबर न फैलाएं और उनकी शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें।
हॉस्पिटल स्टाफ ने चुपके से बनाया धर्मेंद्र का वीडियो
-इस बीच ब्रीच कैंडी अस्पताल से धर्मेंद्र की आईसीयू में लेटे हुए एक वीडियो के वायरल होने ने सनसनी मचा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्मेंद्र के निजी पलों को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डालने वाले हॉस्पिटल स्टाफ की पहचान की जा चुकी है।
-हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी स्टाफ को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। परिवार ने इसे प्राइवेसी का घोर उल्लंघन बताया है। उस आरोपी से चुपके से बीमार धर्मेंद्र का वीडियो बना लिया था।
अभिषेक बजाज ने मांगी दुआ
आपको बता दें कि 'बिग बॉस 19' फेम अभिषेक बजाज ने धर्मेंद्र के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा है- मैं दुआ करता हूं कि वो जल्द ठीक हो जाएं। बाकी तो रब राखा।
निकितिन धीर ने कहा- ऐसे वक्त तमाशा मत बनाओ
-अभिनेता निकितिन धीर ने भी सोशल मीडिया पर पैपराजी के बर्ताव पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अपने पिता पंकज धीर के निधन के दिनों का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा है कि कुछ पैपराजी ऐसे व्यवहार करते हैं जैसे उन्हें इंसानियत की परवाह ही नहीं।
-निकितिन धीर ने आगे लिखा है- अब जब श्री धर्मेंद्र बीमार हैं, तब भी जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, वह बेहद दुखद है। समाज में इंसानियत से ज्यादा लाइक्स और व्यूज की कीमत रह गई है। ऐसे संवेदनशील समय में किसी का तमाशा न बनाएं।
फिलहाल स्थिर हैं धर्मेंद्र की हालत
अस्पताल और परिवार के अनुसार धर्मेंद्र की हालत फिलहाल स्थिर है और मेडिकल टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। परिवार ने सभी से अपील की है कि वह अभिनेता की निजता का सम्मान करें और उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना करें।












Click it and Unblock the Notifications