Dharmendra Video Leak मामले में चौंकाने वाला खुलासा, क्या सच में हुई गिरफ्तारी? चुपके से क्यों बनाया गया क्लिप
Dharmendra Video Leak: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत को लेकर चिंताओं के बीच हाल ही में आईसीयू से एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। इस वीडियो ने फैंस को न केवल भावुक कर दिया है बल्कि उन्हें विचलित भी कर दिया है।
बीमार धर्मेंद्र का वीडियो हुआ वायरल
लीक हुए वीडियो में बीमार धर्मेंद्र अस्पताल के बिस्तर पर बेहोशी की हालत में लेटे हुए दिखाई दे रहे थे और उनका परिवार उनके साथ खड़ा था। वीडियो में धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर पति को पकड़कर फूट फूटकर रोती नजर आईं।

वीडियो बनाने वाले कर्मचारी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
-इस वीडियो वायरल होने के बाद खबर आई है कि आईसीयू के अंदर इसे फिल्माने वाले कर्मचारी की पहचान कर ली गई है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि सीएनएन-न्यूज18 को अब पता चला है कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।
-सीएनएन-न्यूज18 को पता चला है कि धर्मेंद्र और उनके परिवार का वीडियो रिकॉर्ड करने वाले अस्पताल के कर्मचारियों को न तो हिरासत में लिया गया है और न ही गिरफ्तार किया गया है। हालांकि अभी तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है लेकिन जांच जारी है।
धर्मेंद्र के वायरल वीडियो में दिखा ये सब
सोशल मीडिया के वायल वीडियो में धर्मेंद्र अस्पताल के बिस्तर पर बेहोश पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि उनके बेटे सनी और बॉबी देओल उनके पास खड़े हैं। क्लिप में सनी देओल के बेटे करण और राजवीर देओल के साथ धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर भी अभिनेता के पास बैठी दिखाई दे रही हैं। इस फुटेज में परिवार भावुक दिखाई दे रहा है जो इंटरनेट पर छाया हुआ है।
धर्मेंद्र का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट
-धर्मेंद्र को तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि गत 12 नवंबर 2025 (बुधवार) को अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले एक्टर का कई दिनों तक उस हॉस्पटिल में इलाज चला था।
-अस्पताल में रहने के दौरान धर्मेंद्र की झूठी अफवाहें फैलती रहीं जिसके बाद उनकी दूसरी पत्नी एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने गत 11 नवंबर 2025 को सार्वजनिक बयान जारी कर पुष्टि की थी कि वह जीवित हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।
देओल परिवार ने जारी किया ऐसा बयान
-गत 12 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद देओल परिवार ने एक आधिकारिक बयान जारी कर निजता बनाए रखने का अनुरोध किया था और शुभचिंतकों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया था। बयान में कहा गया था- धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह घर पर ही अपना स्वास्थ्य लाभ जारी रखेंगे।
-परिवार के बयान में कहा गया है- हम मीडिया और आम जनता से अनुरोध करते हैं कि वह आगे कोई भी अटकलबाजी न करें और इस दौरान उनकी और परिवार की निजता का सम्मान करें। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं। कृपया उनका सम्मान करें क्योंकि वे आपसे प्यार करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications