'हाय रब्बा ये क्या हो गया?' धर्मेंद्र को पकड़कर फूट फूटकर रोने लगीं पहली पत्नी प्रकाश कौर, Video ने मचाई सनसनी
Dharmendra Video Leak: हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र की सेहत को लेकर उनके परिवार वालों से फैंस तक सभी पेरशान हैं। धर्मेंद्र को फिलहाल मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से घर में शिफ्ट कर दिया गया है और वहीं पर उनका इलाज चल रहा है।
बीमार धर्मेंद्र का वीडियो हुआ वायरल
इसी बीच आईसीयू से बीमार धर्मेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने एक्टर के फैंस से लेकर उनके परिवार वालों तक को न केवल भावुक कर दिया है बल्कि परेशान भी कर दिया है।

धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर फूट फूटकर रोईं
-लीक हुए वीडियो में बीमार धर्मेंद्र अस्पताल के बिस्तर पर बेहोशी की हालत में लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं और उनका पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है। वीडियो में धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर पति को पकड़कर फूट फूटकर रोती नजर आ रही हैं।
-सोशल मीडिया के वायल वीडियो में धर्मेंद्र अस्पताल के बिस्तर पर बेहोश पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके चारों तरफ उनकी मॉनिटरिंग के लिए बड़ी बड़ी मशीनें लगी हुई हैं। उनके बेटे सनी और बॉबी देओल उनके पास खड़े हैं।
-वीडियो क्लिप में सनी देओल के बेटे करण और राजवीर देओल के साथ धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर भी अभिनेता के पास बैठी दिखाई दे रही हैं। इस फुटेज में परिवार भावुक दिखाई दे रहा है जो इंटरनेट पर छाया हुआ है।
प्रकाश कौन ने कहा- हाय रब्बा ये क्या हो गया?
वहीं धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर फूट फूटकर रोते हुए कह रही हैं- हाय रब्बा ये क्या हो गया? ये क्या हो गया तुम्हे। एक बार आंख खोलकर मुझे देखो। एक बार मेरी तरफ देखो, मैं तुम्हे पुकार रही हूं। हालांकि धर्मेंद्र किसी भी प्रकार का कोई रिस्पॉन्स नहीं कर रहे थे।
मां को रोते देख इमोशनल हुए सनी देओल
वहीं मां प्रकाश कौर को इतना ज्यादा रोता हुआ देखकर बड़े बेटे सनी देओल भी इमोशनल हो गए थे। वह अपनी को मां को बांहों में भरकर रोने लगे थे। सनी देओल अपनी मां को चुप कराते हुए कह रहे थे- भगवान हमारे साथ ऐसा कैसे कर सकता है। सब ठीक होगा मां।
वायरल वीडियो बनाने वाले की हो रही है तलाश
-आपको बता दें कि बीमार धर्मेंद्र वीडियो वायरल होने के बाद खबर आई है कि आईसीयू के अंदर इसे फिल्माने वाले कर्मचारी की पहचान कर ली गई है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि सीएनएन-न्यूज18 को अब पता चला है कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।
-सीएनएन-न्यूज18 को पता चला है कि धर्मेंद्र और उनके परिवार का वीडियो रिकॉर्ड करने वाले अस्पताल के कर्मचारियों को न तो हिरासत में लिया गया है और न ही गिरफ्तार किया गया है। हालांकि अभी तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है लेकिन जांच जारी है।
धर्मेंद्र का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट
-धर्मेंद्र को तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि गत 12 नवंबर 2025 (बुधवार) को अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले एक्टर का कई दिनों तक उस हॉस्पटिल में इलाज चला था।
-अस्पताल में रहने के दौरान धर्मेंद्र की झूठी अफवाहें फैलती रहीं जिसके बाद उनकी दूसरी पत्नी एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने गत 11 नवंबर 2025 को सार्वजनिक बयान जारी कर पुष्टि की थी कि वह जीवित हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications