Dharmendra Video: मौत को लेकर धर्मेंद्र ने शेयर किया था ऐसा वीडियो, कही थी ऐसी बात कि होश उड़ जाए
Dharmendra Video: हिंदी सिनेमा के महानायक और करोड़ों दिलों की धड़कन रहे धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। 24 नवंबर 202 को 89 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया है। मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां परिवार, नजदीकी लोगों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दिग्गजों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
धर्मेंद्र की मौत से इंडस्ट्री हुई शॉक्ड
धर्मेंद्र के चले जाने से पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। धर्मेंद्र अपने आखिरी दिनों तक काम को लेकर बेहद समर्पित रहे। बढ़ती उम्र के बावजूद वह फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे और लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे थे।

धर्मेंद्र का चमचमाता फिल्मी करियर
-धर्मेंद्र को आखिरी बार शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ फिल्म 'तेरी बातों में उलझा जिया' में देखा गया था। धर्मेंद्र को अब आखिरी बार फिल्म 'इक्कीस' में देखा जाएगा। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी नजर आएंगे।
-ये फिल्म आगामी 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आज यानी 24 नवंबर 2025 (सोमवार) को ही इस फिल्म से धर्मेंद्रका नया पोस्टर जारी हुआ था जिसे देखकर फैंस भावुक हो उठे थे।
धर्मेंद्र ने मौत पर कही थी दिल को छू जाने वाली बात
-धर्मेंद्र सिर्फ पर्दे पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस से दिल खोलकर बात करते थे। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे और अक्सर अपने वीडियोज शेयर करते रहते थे। जीवन के अनुभव बताते थे और कभी-कभी शायरी के जरिए दिल की बात भी कहते थे।
-एक वीडियो में धर्मेंद्र ने मौत को लेकर बेहद गहरी और सोचने पर मजबूर कर देने वाली बात कही थी। धर्मेंद्र ने कहा था- दोस्तों सबकुछ पाकर भी जिंदगी में कुछ भी हासिल नहीं...जान क्यों जाती है जाते हुए... पता नहीं कहां ले जाएंगे, कौन ले जाएगा, कैसे साथ ले जाएगा... खैर, ह्यूमन नेचर है- इकट्ठा करते रहो।
-धर्मेंद्र की ये पंक्तियां आज और अधिक अर्थपूर्ण लगती हैं मानो उन्होंने जीवन के अंतिम सच को बेहद सहज पर गहरी संवेदना के साथ बयां कर दिया हो।
शायरी में पिरोते थे दिल की बातें
धर्मेंद्र की सादगी और शायरी दोनों ही उनके फैंस को बेहद पसंद थे। एक अन्य वीडियो में उन्होंने अपनी खूबसूरत शायरी सुनाई थी।
शायरी मेरी बात, ये दिल की तेरी मेरी...
जिस दिल ने सुनी, उस दिल ने कहा-कब इसने सुनी...
चुपके से कह दी... दिल की हर दिल को छू गई...
दिल ने दिल से जब दिल की कह दी...
इन पलों ने फैंस के दिलों में धर्मेंद्र की एक अलग छवि बनाई है। धर्मेंद्र एक संवेदनशील, भावुक और जीवन को बहुत गहराई से समझने वाला इंसान थे।
धर्मेंद्र का अलग अंदाज
धर्मेंद्र सिर्फ एक अभिनेता नहीं बल्कि एक भावनात्मक इंसान, एक सहज व्यक्तित्व और करोड़ों दर्शकों के दिलों में बसने वाला नाम थे। सोशल मीडिया पर उनके कहे गए शब्द और शेयर किए गए वीडियो अब लोगों के लिए विरासत बन चुके हैं। उनका जाना भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है लेकिन उनकी मुस्कान, उनका अंदाज और उनकी शायरी हमेशा यादों में जिंदा रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications