Dharmendra की रिकवरी के लिए इस खास शख्स ने करवाई पूजा, एक्टर की फोटो के सामने हुई आरती, वीडियो वायरल
Dharmendra: हिंदी फिल्मों के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र इस समय खबरों में छाए हुए हैं। एक्टर की तबीयत को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं। कभी उनकी मौत की खबर सामने आ रही है, तो कभी उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
क्या है एक्टर धर्मेंद्र की मौत की खबर का सच
आपको बता दें कि 11 नवंबर 2025 (मंगलवार) सुबह से कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि 89 साल के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है। हालांकि एक्टर की बेटी ईशा देओल और दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने मौत की खबर से साफ इनकार किया था।

धर्मेंद्र की हेल्थ में हो रहा है सुधार
फिलहाल अभिनेता धर्मेंद्र के फैंस के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। हाल ही में उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन अब कहा जा रहा है कि एक्टर वेंटिलेटर पर नहीं हैं और स्वस्थ हो रहे हैं।
हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने बताया सच
वहीं धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने बताया है कि एक्टर अब ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। पत्नी और बेटी ने धर्मेंद्र की मौत की खबर से साफ इनकार किया है और इस तरह की फर्जी खबर फैलाने से लोगों को मना किया है।
धर्मेंद्र के फेमस फैन क्लब ने करवाई पूजा
-इसी बीच धर्मेंद्र के फेमस फैन क्लब ने उनकी जल्द रिकवरी के लिए पूजा-अर्चना की है। धर्मेंद्र के फैन क्लब के मालिक शशि ने अपने घर पर लिजेंड्री एक्टर की तबीयत में सुधार के लिए पूजा रखी थी।
-सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर धर्मेंद्र की तस्वीर के सामने पंडित जी पूजा कर रहे हैं, आरती की जा रही है और साथ यज्ञ भी हो रहा है। फिलहालआ लोगों से लेकर सेलेब्स तक धर्मेंद्र के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
-वहीं धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल की टीम की तरफ से भी ये ताया गया है कि एक्टर की तीबय में सुधार हो रहा है और वह फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं। वहीं परिवार के लोग एक्टर का हाल चाल लेने के लिए बारीबारी से अस्पताल पहुंच रहे हैं।
धर्मेंद्र का फिल्मी सफर जारी
-आपको बता दें कि धर्मेंद्र को कुछ समय पहले ही फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। अब वह निर्देशक श्रीराम राघवन की अपकमिंग फिल्म 'इक्कीस' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में वह अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के पिता का किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म आगामी 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
-इसके अलावा धर्मेंद्र की पारिवारिक फिल्म 'अपने 2' भी पाइपलाइन में है जिसमें वह अपने रियल लाइफ बेटे सनी देओल, बॉबी देओल और पोते करण देओल दिखाई देंगे।












Click it and Unblock the Notifications