Dharmendra की सुपरहिट फिल्मों और गाने की देखें लिस्ट, हेमा मालिनी के साथ ये पहली फिल्म हुई थी ब्लॉकबस्टर
Dharmendra superhit films: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धमेंद्र का 89 साल की उम्र में 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया। फिल्म जगत में जब बात होती है जज़्बातों, जोश और जादू की तो धर्मेंद्र का नाम ही हर जुबां पर आता है। गुड लुकिंग धमेंद्र ने दमदार डायलॉग्स, ग़ज़ब के एक्शन और दिल छू लेने वाली अदाकारी से हिंदी सिनेमा को एक नया रंग दिया। हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धमेंद्र की फिल्में और सुपरहिट गाने ऐसे हैं जिन्हें देखने और सुनने का बार-बार मन करता है।
शोले' के वीरू से लेकर 'चुपके चुपके' के परिमल त्रिपाठी तक - धर्मेंद्र ने हर किरदार में जान डाल दी। रोमांटिक फिल्मों में उनके लव सीन आज भी दर्शकों को प्यार के रंग में डूबो देते हैं। दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले हीमैन में हीमैन का किरदार निभाकर बच्चों के फेवरेट बन गए।

हेमा मालिनी के साथ धमेंद्र ने कौन सी पहली फिल्म की?
धमेंद्र के साथ हेमामालिनी की बात करें तो वो फिल्म 'तुम हसीन मैं जवान'है। 5 दशक से भी पूुरानी क्लासिक फिल्म 1970 में आई ये फिल्म उस दौर की सुपरहिट फिल्मों में गिनी जाती है। ये ही वो फिल्म है जिसमें धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आई थी। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को इतनी पसंद आई कि उन्होंने इस जोड़ी को बार-बार बड़े पर्दे पर देखने की मांग की। बाद में इस जोड़ी ने कई हिट फिल्में दीं और असल जिंदगी में भी एक-दूसरे के जीवनसाथी बने।

फिल्म ने बाक्स आफिस में की जमकर कमाई
भाप्पी सोनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट उस समय लगभग ₹70 लाख था, जो उस दौर के हिसाब से काफी बड़ी रकम थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ₹2.90 करोड़ की वैश्विक कमाई की, जो 70 दशक के सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी।
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में
- शोले (1975) - धर्मेंद्र ने 'वीरू' का किरदार निभाया है, इस फिल्म ने हिन्दी सिनेमा में एक मील-पत्थर का काम किया। इस फिल्म का डाॅयलॉग "बसंती इन कुत्तों के सामने मत नाचना..." खूब पॉपुलर हुआ।
- सीता और गीता (1972) - धर्मेंद्र + हेमा मालिनी की एक मशहूर फिल्म जिसमें हेमा ने ट्विन भूमिका निभाई।
- आजाद (1978) - धर्मेंद्र + हेमा की एक सुपरहिट फिल्म, 1978 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।
- सीता और गीता (1972) - हेमामालिनी के साथ उनकी जोड़ी ने पर्दे पर कमाल कर दिया।
धर्मेंद्र की सुपरहिट फ़िल्में
- शोले (1975) - वीरू के किरदार ने उन्हें अमर बना दिया।
- चुपके चुपके (1975) - एक क्लासिक कॉमेडी, जिसमें धर्मेंद्र का हल्का-फुल्का अंदाज़ खूब पसंद किया गया।
- सीता और गीता (1972) - हेमामालिनी के साथ उनकी जोड़ी ने पर्दे पर कमाल कर दिया।
- अनुपमा (1966) - एक भावनात्मक और सजीव प्रदर्शन।
- बंदिनी (1963) - धर्मेंद्र की शुरुआती हिट्स में से एक।
- हकीकत (1964) - देशभक्ति से भरपूर क्लासिक फ़िल्म।
- कटी पतंग (1971) - रोमांटिक रोल में शानदार परफ़ॉर्मेंस।
- जुगनू (1973) - एक्शन और रोमांस का बेहतरीन मेल।
- यादों की बारात (1973) - मल्टीस्टारर सुपरहिट फ़िल्म।
- धरम वीर (1977) - राजसी लुक और एक्शन से भरपूर।
- शोला और शबनम (1961) - उनके करियर की शुरुआती हिट फ़िल्मों में से एक।
- राजा जानी (1972) - मस्ती और एक्शन दोनों से भरी हुई।
- प्रतिज्ञा (1975) - धर्मेंद्र के एक्शन इमेज को और मज़बूत किया।
धर्मेंद्र की सुपरहिट फ़िल्मों के फेमस गाने
- "ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे" - शोले
- "दिल का भंवर करे पुकार" - तीसरी मंज़िल (उन पर फ़िल्माया गया गाना)
- "मेरे दिल में आज क्या है" - दाग़
- "मेरे दिल ने जो माँगा मिल गया" - लाल पत्थर
- "हुई शाम उनका ख़याल आ गया" - मेरे हमदम मेरे दोस्त
- "झिलमिल सितारों का आंगन होगा" - ज्योति
- "मैं जाट यमला पगला दीवाना" - प्रतिज्ञा
- "तुम हसीन मैं जवां" - फिर वही दिल लाया हूँ
- "पल पल दिल के पास" - ब्लैकमेल (एक एवरग्रीन रोमांटिक सॉन्ग)
- "क्या खूब लगती हो" - धर्मवीर












Click it and Unblock the Notifications