बेटे सनी देओल के लिए इस एक्ट्रेस के दरवाजे पर पहुंच गए थे धर्मेंद्र, देने लगे मुंह मांगी कीमत, फिर जो हुआ
Dharmendra: हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र न केवल अपनी फिल्मों और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते थे बल्कि इंडस्ट्री में उनकी विनम्रता और दिल जीत लेने वाली शख्सियत की भी खूब चर्चा होती थी।
24 नवंबर 2025 को हुई थी धर्मेंद्र की मौत
गत 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र की मौत ने उनके परिवार वालों के साथ साथ फैंस और सेलेब्स को भी सदमे में डाल दिया है। धर्मेंद्र की मौत के बाद से हर कोई उनकी बातों और किस्सों को याद कर रहा है।

मौसमी चटर्जी ने धर्मेंद्र को किया याद
फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं जिनके पास धर्मेंद्र से जुड़े अनगिनत यादगार किस्से हैं। हाल ही में एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने भी धर्मेंद्र से जुड़ी एक पुरानी याद शेयर की, जिसने सभी को भावुक कर दिया।
सनी देओल और मौसमी चटर्जी का कनेक्शन
मौसमी चटर्जी ने बताया कि फिल्म 'घायल' (1990) के लिए उन्हें धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल, पहलाज निहलानी और राजकुमार संतोषी ने साइन करने की कोशिश की थी लेकिन बातचीत पैसे को लेकर अटक गई थी।
मौसमी चटर्जी के घर पहुंचे थे धर्मेंद्र
-मौसमी चटर्जी ने कहा- सनी देओल और पहलाज निहलानी मुझसे मिलने आए थे। वह मुझे फिल्म के लिए कम फीस दे रहे थे, जिसकी वजह से बात आगे नहीं बढ़ सकी। पहलाज निहलानी को ये बात काफी नागवार गुजरी थी और मुझे लगा कि उनकी ईगो को ठेस पहुंची थी।
-मौसमी चटर्जी ने बताया कि इस घटना के तीसरे दिन धर्मेंद्र खुद उनके घर पहुंचे थे। एक्ट्रेस ने बताया कि धर्मेंद्र ने मुस्कुराते हुए उनसे कहा था- मैं ये अपने बेटे के लिए कर रहा हूं। कोई भी हीरोइन तुम्हारी तरह इतनी मासूम नहीं दिखती कि उस पर अत्याचार होता देख दर्शक घायल हो जाएं।
-मौसमी चटर्जी ने कहा कि धर्मेंद्र के आने से उनकी मेड तक हक्की-बक्की रह गई थी क्योंकि उनके घर का वातावरण फिल्मी नहीं था और इतनी बड़ी हस्ती का अचानक घर पर आना किसी झटके से कम नहीं था।
'धर्मेंद्र की सादगी ने मुझे बेहद प्रभावित किया था'
-मौसमी चटर्जी ने बताया कि धर्मेंद्र सिर्फ फिल्म की खातिर उनसे मिलने नहीं आए थे बल्कि उन्होंने ये भी सुनिश्चित किया कि उनको फीस के मामले में कोई नुकसान न हो। एक्ट्रेस ने कहा- धर्मेंद्र की सादगी ने मुझे बेहद प्रभावित किया था।
-मौसमी चटर्जी ने हंसते हुए एक और याद शेयर की और कहा- मैंने धर्मेंद्र से शिकायत की थी कि घायल के सिल्वर जुबली समारोह में फिल्म की पूरी टीम को ट्रॉफी दी गई थी लेकिन मुझे अकेले को नहीं मिली। ये सुनकर धर्मेंद्र बहुत निराश हो गए थे। ये किस्सा धर्मेंद्र के सरल दिल और हर कलाकार की इज्जत करने वाली उनकी फितरत को दर्शाता है।
24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र ने दुनिया को कहा अलविदा
-24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की उम्र में धर्मेंद्र ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सांस लेने में दिक्कत होने के चलते धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
-12 दिन अस्पताल में रहने के बाद धर्मेंद्र को डिस्चार्ज कर घर पर ले आया गया था। इसके बाद धर्मेंद्र का इलाज घर पर ही हो रहा था। डॉक्टरों की एक टीम नियमित रूप से धर्मेंद्र का ट्रीटमेंट कर रही थी। हालांकि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications