Dhamendra की मौत के बाद बढ़ी तल्खियां, सनी देओल ने रखी प्रार्थना सभा, नहीं शामिल हुईं हेमा मालिनी और ईशा-अहाना
Dharmendra Prayer Meet: बाॅलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद 27 नवंबर 2025 (गुरुवार) को मुंबई के एक आलीशान होटल में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। यह सभा देओल परिवार द्वारा ताज लैंड्स एंड में आयोजित की गई थी, जिसमें देओल परिवार के साथ-साथ कई बॉलीवुड हस्तियां भी मौजूद थीं लेकिन दिवंगत एक्टर की दूसरी पत्नी हेमामालिनी और उनकी दोनों बेटियां नजर नहीं आई।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार दिग्गज अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी और उनकी बेटियां ईशा देओल व अहाना देओल, मुंबई में आयोजित धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में नहीं पहुंचे।

याद रहे हेमामालिनी धमेंद्र की दूसरी पत्नी हैं और सनी देओल और बॉबी देओल एक्टर की पहली पत्नी प्रकाश कौर और धमेंद्र के बेटे हैं। देओल परिवार द्वारा प्रार्थना सभा में हेमामालिनी और उनकी दोनों के बेटियों के ना शामिल होने पर अटकलें लगाई जा रही है कि धमेंद्र की मौत के बाद देओल परिवार में तल्खियां और बढ़ गई हैं।

देओल परिवार ने क्या हेमामालिनी से बनाई और दूरी?
ध्यान रहे अभिनेता धर्मेंद्र के कुल छह बच्चे हैं, जिनमें से चार बच्चे उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर से हैं। इनमें दो बेटे, सनी देओल और बॉबी देओल, तथा दो बेटियाँ, विजेता और अजिता शामिल हैं। हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से 1980 में शादी की थी। हेमा मालिनी के साथ धर्मेंद्र की दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हेमामालिनी की उनके दोनों सौतेले एक्टर बेटे सनी और बॉबी देओल के बीच हमेशा तल्खियां रहीं। दोनों ने हेमामालिनी को मां नहीं माना। प्रेयर मीट में ना शामिल होने पर देओल परिवार में खटास बढ़ने का कयास लगाया जा रहा है।

धमेंद्र के निधन के तीन दिन बाद हेमा मालिनी ने लिखी ये भावुक पोस्ट
धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी ने पहली बार X पर एक भावुक पोस्ट साझा की थी। उन्होंने लिखा कि उनके जीवन में एक गहरा खालीपन आ गया है। इस मार्मिक संदेश में उन्होंने धर्मेंद्र को अपना "सब कुछ" बताया-एक साथी, मार्गदर्शक और मित्र, जिनकी उपस्थिति ने उनके जीवन के हर पहलू को आकार दिया था।
प्रेयर मीट से पहले हेमामालिनी ने लिखी इमोशनल पोस्ट
हेमा मालिनी ने X पर लिखा, "धरम जी... वह मेरे लिए बहुत कुछ थे। एक प्यार करने वाले पति, हमारी दो बेटियों ईशा और अहाना के प्यारे पिता, दोस्त, दार्शनिक, मार्गदर्शक, कवि, जरूरत के हर समय मेरा 'सहारा' - वास्तव में, वह मेरे लिए सब कुछ थे!"
"अच्छे और बुरे समय में हमेशा साथ दिया"
हेमामानिली के पोस्ट में आगे कहा, "वह हमेशा अच्छे और बुरे समय में मेरे साथ रहे। उन्होंने अपने सरल, दोस्ताना स्वभाव से मेरे सभी परिवार के सदस्यों को अपना बना लिया। एक फेमस एक्टर के रूप में, उनकी प्रतिभा, उनकी लोकप्रियता के बावजूद उनकी विनम्रता ने उन्हें सभी दिग्गजों के बीच एक अद्वितीय आइकन के रूप में स्थापित किया। फिल्म उद्योग में उनकी स्थायी प्रसिद्धि और उपलब्धियाँ हमेशा अमर रहेंगी।"
"ये खालीपन ताउम्र रहेगा"
अपने व्यक्तिगत नुकसान को "अकथनीय" बताते हुए, उन्होंने लिखा] "जो खालीपन पैदा हुआ है, वह मेरे जीवन के बाकी समय तक रहेगा।"











Click it and Unblock the Notifications