Dharmendra Post: अस्पताल में भर्ती होने से पहले धर्मेंद्र ने किया था ऐसा पोस्ट, ये क्या लिखा एक्टर ने?

Dharmendra Post: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को हाल ही में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह पिछले कुछ दिनों से डॉक्टरों की निगरानी में थे। अब राहत की खबर आई है कि धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

धर्मेंद्र की बिगड़ गई थी तबीयत, अस्पताल में थे भर्ती
धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी के साथ साथ बेटी ईशा देओल, बेटा सनी देओल, बॉबी देओल, पोते करण देओल और राजवीर देओल एक्टर को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। वहीं बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान भी धर्मेंद्र का हाल चाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

Dharmendra Post

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र

बड़े सितारों को अस्पताल में देखकर फैंस के बीच धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर चिंता बढ़ गई थी। हालांकि उनके मैनेजर ने तुरंत अपडेट देते हुए बताया था कि धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल से जल्द डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। अब जब ये खबर सामने आई है कि अभिनेता घर लौट चुके हैं तो फैंस और पूरे देओल परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।

धर्मेंद्र का दिल छू लेने वाला पोस्ट

-आपको बता दें कि अस्पताल में भर्ती होने से पहले धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में अभिनेता सूट-बूट और टाई में नजर आ रहे हैं और पहले की तरह फिट और एनर्जेटिक दिखाई दे रहे हैं।

-पोस्ट के कैप्शन में धर्मेंद्र ने अपनी खास शायरी शेयर करते हुए लिखा था- आजकल गम-ए-दौरन से दूर, गम-ए-दुनिया से दूर, अपने ही नशे में झूमता हूं। उनकी इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ परिवार के सदस्यों ने भी प्यार जताया है।

बच्चों ने किए प्यार भरे कमेंट्स

धर्मेंद्र के इस पोस्ट पर ईशा देओल, सनी देओल और बॉबी देओल ने हार्ट इमोजी बनाकर अपने पिता के प्रति स्नेह जताया है। फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में उनकी अच्छी सेहत की कामना की और लिखा है- आप हमेशा यूं ही स्वस्थ और मुस्कुराते रहें।

घर लौटे धर्मेंद्र, बॉबी देओल ने संभाली पापा की जिम्मेदारी

-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉबी देओल अपने पिता धर्मेंद्र को लेकर एंबुलेंस से घर पहुंचे हैं। डॉक्टरों ने फिलहाल आगे का इलाज और निगरानी घर पर ही जारी रखने की सलाह दी है। देओल परिवार के नजदीकी सूत्रों का कहना है कि धर्मेंद्र अब पहले से काफी बेहतर हैं और परिवार भी राहत महसूस कर रहा है।

-धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर #Dharmendra और #GetWellSoonDharmendra जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे हैं। फैंस लगातार उनके लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं और दुआ कर रहे हैं कि वह जल्द पूरी तरह से स्वस्थ होकर फिर से स्क्रीन पर लौटें।

देओल परिवार की मुश्किलें हुईं खत्म

बीते कुछ दिनों से देओल परिवार के लिए ये समय काफी चुनौतीपूर्ण रहा। धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर जहां चिंताएं थीं, वहीं अब उनके घर लौटने की खबर ने परिवार और फैंस दोनों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+