Dharmendra Net Worth: धर्मेंद्र के पास थी कितनी संपत्ति? कैसे छापे थे पैसे? हेमा मालिनी को मिलेगा कितना शेयर?
Dharmendra Net Worth: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। कई दिनों से उनकी तबीयत नाजुक बनी हुई थी और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
घर पर हुई धर्मेंद्र की मौत
वहीं परिवार की मौजूदगी में धर्मेंद्र ने आज यानी 24 नवंबर 2025 (सोमवार) सुबह अपने घर पर ही अंतिम सांस ली। पिछले कुछ दिनों से धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर लगातार चिंताजनक खबरें आ रही थीं। सांस फूलने और फेफड़ों से जुड़ी परेशानी बढ़ने पर उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट कराया गया था।

सांस लेने में कठिनाई के चलते परेशान थे धर्मेंद्र
शुरुआत में धर्मेंद्र को आईसीयू में रखा गया था लेकिन हालात बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर शिफ्ट कर दिया था। अस्पताल की ओर से बताया गया था कि उम्र अधिक होने की वजह से सांस लेने में कठिनाई सामान्य है लेकिन इस बार उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई।
पंजाब के गांव से मायानगरी तक कैसे शुरू हुआ सफर?
-बाद में धर्मेंद्र को घर लाया गया था जहां उनका इलाज जारी था लेकिन आज सुबह उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। धर्मेंद्र का जन्म पंजाब के एक छोटे से गांव में हुआ था। फिल्मों का शौक उन्हें बचपन से था लेकिन परिवार परंपरागत था। बहुत कम उम्र में उनकी शादी प्रकाश कौर से कर दी गई।
-हालांकि धर्मेंद्र के दिल में सिर्फ एक सपना था, हीरो बनना। इसी दौरान उन्होंने फिल्मफेयर मैगजीन में एक विज्ञापन देखा जिसमें नए चेहरों को मौका देने की बात थी। ये विज्ञापन उनके जीवन का टर्निंग प्वाइंट बन गया। धर्मेंद्र ने परिवार को मनाया और मुंबई आ गए, बिना पहचान, बिना पैसे, बिना ठिकाने।
'भूख मिटाने के लिए पी गया था ईसबगोल'
-मुंबई में शुरुआती दिन धर्मेंद्र के लिए बेहद कठिन थे। न रहने की जगह, न पैसा, न जान-पहचान, बस संघर्ष ही संघर्ष। एक पुराने इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने बताया था- एक वक्त ऐसा आया कि खाने तक के पैसे नहीं बचे थे। भूख इतनी लगी थी कि मैंने ईसबगोल का पूरा पैकेट पानी में घोलकर पी लिया था। फिर तबीयत इतनी खराब हुई कि अस्पताल जाना पड़ गया।
-यह वो दौर था जिसमें धर्मेंद्र ने जिंदगी की सबसे कठिन परीक्षा दी थी। धर्मेंद्र को पहला ब्रेक फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे में मिला। इसके बाद उनकी गाड़ी चल पड़ी और एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में उनके करियर का हिस्सा बनीं।
-धर्मेंद्र ने अपने करियर में शोले, सीता और गीता, चुपके चुपके, शराबी, राजा जानी जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। 90 के दशक में धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े एक्शन हीरो माने जाते थे। उन्होंने आखिरी बार 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता था।
450 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक थे धर्मेंद्र
जहां एक वक्त धर्मेंद्र के पास रहने और खाने तक के पैसे नहीं थे, वहीं आज वह 450 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के मालिक थे। उनके पास 100 करोड़ रुपये का एक आलीशान फार्महाउस था जिसकी झलक वह सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करते रहते थे। इसके अलावा धर्मेंद्र के पास कई लग्जरी कारें, मुंबई और लोनावला में प्रॉपर्टीज और करीब 12 एकड़ में फैला एक रिसॉर्ट भी है।
हेमा मालिनी से की थी दूसरी शादी
अपने फिल्मी सफर के दौरान धर्मेंद्र की मुलाकात ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से हुई थी। दोनों की जोड़ी न केवल ऑन-स्क्रीन हिट रही बल्कि ऑफ-स्क्रीन भी उन्होंने शादी कर एक नई शुरुआत की। आज उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल भी बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं।
क्या हेमा मालिनी को मिलेगी पति की संपत्ति?
कानूनी रूप से हेमा मालिनी को धर्मेंद्र की संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलेगा क्योंकि उनकी शादी हिंदू मैरिज एक्ट के तहत वैध नहीं मानी जाती। उन्हें हिस्सा तभी मिल सकता है अगर धर्मेंद्र ने अपनी वसीयत (Will) में उन्हें शामिल किया हो या कोर्ट में उनकी शादी की वैधता साबित हो जाए। साल 2023 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने साफ कर दिया है कि दूसरी शादी से हुए बच्चों को अब केवल नाम का हक नहीं बल्कि कानूनी अधिकार से पिता की संपत्ति में बराबर हिस्सा मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications