Dharmendra Net Worth: ICU में धर्मेंद्र, हालत में सुधार, जानें 89 साल में कितनी दौलत के मालिक हैं 'वीरू'

Dharmendra Net Worth: हिंदी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि धर्मेंद्र की हालत काफी नाजुक है और उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है।

धर्मेंद्र की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर भर्ती
आपको बता दें कि हाल ही में सांस लेने में तकलीफ के बाद धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया था। वहीं अस्पताल की तरफ से बताया गया था कि 89 साल के धर्मेंद्र को सांस फूलने की शिकायत के चलते एडमिट कराया गया था। पहले उन्हें आईसीयू में रखा गया था लेकिन बाद में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलर पर शिफ्ट कर दिया गया।

Dharmendra Net Worth

सांस लेने में तकलीफ के चलते पहुंचे अस्पताल

अस्पताल ने बताया था कि जब धर्मेंद्र हॉस्पिटल पहुंचे थे तो उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी और उम्र अधिक होने पर ऐसा होना सामान्य है। आपको बता दें कि हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र ने एक्टर बनने के सपने के लिए अपना परिवार अपना गांव और सुकूनभरी जिंदगी तक छोड़ दी थी।

गांव छोड़ मुंबई पहुंचे थे धर्मेंद्र

-पंजाब के एक छोटे से गांव में जन्मे धर्मेंद्र सिंह देओल को बचपन से ही फिल्मों का शौक था। बहुत कम उम्र में उनकी शादी प्रकाश कौर से कर दी गई थी लेकिन उनके मन में सिर्फ एक सपना था, एक्टर बनने का।

-एक दिन धर्मेंद्र ने फिल्मफेयर मैगजीन में एक विज्ञापन देखा जिसमें नए चेहरों के लिए ऑडिशन की बात कही गई थी। यही विज्ञापन उनके जीवन का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। धर्मेंद्र ने अपने परिवार को मनाया और गांव छोड़कर सीधे सपनों की नगरी मुंबई का रुख किया था।

'भूख मिटाने के लिए पी गया था ईसबगोल'

मुंबई पहुंचते ही धर्मेंद्र का संघर्ष शुरू हो गया था। न कोई जान-पहचान, न रहने की जगह और न खाने के पैसे। कई दिनों तक वह छोटे-छोटे कमरों में रहे। कभी दोस्तों के साथ तो कभी अकेले। एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने खुद बताया था कि एक वक्त ऐसा आया जब उनके पास खाने तक के पैसे नहीं बचे थे।

धर्मेंद्र ने कहा था- भूख इतनी लगी थी कि मैंने ईसबगोल का पूरा पैकेट पानी में घोलकर पी लिया था। बाद में तबीयत इतनी खराब हो गई कि अस्पताल जाना पड़ा थआ।

धर्मेंद्र की सफलता की कहानी

-यह वही दौर था जब धर्मेंद्र ने जिंदगी की सबसे कठिन परिक्षा दी थी लेकिन उनकी मेहनत और लगन रंग लाई। उन्हें अपनी पहली फिल्म दिल भी 'तेरा हम भी तेरे मिली' और यहीं से शुरू हुई उनकी सफलता की कहानी।

-धर्मेंद्र ने अपने करियर में शोले, सीता और गीता, चुपके चुपके, शराबी, राजा जानी जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। 90 के दशक में वो हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े एक्शन हीरो माने जाते थे। आज भी वह फिल्मों में सक्रिय हैं और हाल ही में उन्होंने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता था।

450 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं धर्मेंद्र

जहां एक वक्त धर्मेंद्र के पास रहने और खाने तक के पैसे नहीं थे, वहीं आज वह 450 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास 100 करोड़ रुपये का एक आलीशान फार्महाउस है जिसकी झलक वह सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा धर्मेंद्र के पास कई लग्जरी कारें, मुंबई और लोनावला में प्रॉपर्टीज और करीब 12 एकड़ में फैला एक रिसॉर्ट भी है।

हेमा मालिनी से की थी दूसरी शादी

अपने फिल्मी सफर के दौरान धर्मेंद्र की मुलाकात ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से हुई थी। दोनों की जोड़ी न केवल ऑन-स्क्रीन हिट रही बल्कि ऑफ-स्क्रीन भी उन्होंने शादी कर एक नई शुरुआत की। आज उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल भी बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+