Dharmendra Last Post: आखिरी पोस्ट में धर्मेंद्र ने ये क्या लिख दिया था? क्या किसी दुख का हो गया था आभास?
Dharmendra Last Post: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। गत 24 नवंबर 2025 (सोमवार) सुबह धर्मेंद्र की उनके घर पर ही मौत हो गई है।
12 दिन अस्पताल में रहे थे धर्मेंद्र
89 साल के धर्मेंद्र को कुछ दिनों पहले ही सांस लेने में तकलीफ होने के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 12 दिन अस्पताल में रहने के बाद एक्टर का परिवार उन्हें डिस्चार्ज करवाकर घर ले आया था।

घर पर चल रहा था धर्मेंद्र का इलाज
इसके बाद से धर्मेंद्र का इलाज घर पर ही चल रहा था। अस्पताल से डॉक्टरों की टीम नियमित रूप से एक्टर की जांच के लिए उनके घर पहुंच रहे थे। परिवार की तरफ से बताया जा रहा था कि धर्मेंद्र धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं लेकिन अचानक ही उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी और उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
धर्मेंद्र का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट
धर्मेंद्र की मौत के बाद से उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में धर्मेंद्र का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट इंटरनेट पर छाया हुआ है।
धर्मेंद्र का दिल छू लेने वाला पोस्ट
-आपको बता दें कि अस्पताल में भर्ती होने से पहले धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था जो अब उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में अभिनेता सूट-बूट और टाई में नजर आ रहे हैं और फिट और एनर्जेटिक दिखाई दे रहे हैं।
-धर्मेंद्र ने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में अपनी खास शायरी शेयर करते हुए लिखा था- आजकल गम-ए-दौरन से दूर, गम-ए-दुनिया से दूर, अपने ही नशे में झूमता हूं। उनकी इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ परिवार के सदस्यों ने भी प्यार जताया था।
बच्चों ने किए थे प्यार भरे कमेंट्स
धर्मेंद्र के इस पोस्ट पर बेटी ईशा देओल, बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने हार्ट इमोजी बनाकर अपने पिता के प्रति स्नेह जताया था। फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में उनकी अच्छी सेहत की कामना की थी और लिखा था- आप हमेशा यूं ही स्वस्थ और मुस्कुराते रहें। हालांकि 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र ने अपने घर पर अंतिम सांस ली और लोगों की आंखों में आंसू दे गए।
किस बीमारी से जूझ रहे थे धर्मेंद्र?
-89 वर्षीय धर्मेंद्र को उम्र से जुड़ी कई समस्याएं थीं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी,फेफड़ों की क्षमता कम होना, हार्ट की मजबूती में कमी और ऑक्सीजन लेवल गिरते ही सांस फूलना जैसी समस्याएं हो रही थीं। ये समस्याएं पिछले कुछ समय से बार-बार सामने आ रही थीं।
-अपने आखिरी 24 दिनों में धर्मेंद्र अपने पूरे परिवार के साथ रहे। दूसरी पत्नी हेमा मालिनी, पहली पत्नी प्रकाश कौर, बेटे सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल, अहाना देओल और सभी बच्चे उनके साथ परछाई की तरह मौजूद रहे थे। धर्मेंद्र के जाने से भारतीय सिनेमा का एक युग खत्म हो गया है। फैंस के दिलों में "ही-मैन" की यादें हमेशा जिंदा रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications