Dharmendra की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट, 8 दिनों में शरीर का हुआ ऐसा हाल, डॉक्टरों ने क्या कहा?
Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत को लेकर बीते दिनों फैंस काफी चिंतित थे। सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अब एक्टर का ट्रीटमेंट घर पर ही हो रहा है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी जांच कर रही है।
परिवार ने दिया धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट
आपको बता दें कि करीब एक हफ्ते पहले अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद से धर्मेंद्र घर पर आराम कर रहे हैं और उनकी हेल्थ में पहले से काफी सुधार देखा गया है। परिवार के करीबी सूत्रों ने 89 वर्षीय अभिनेता की सेहत में सुधार की पुष्टि की है।

धर्मेंद्र की स्थिति अब स्थिर है
-एनडीटीवी से बातचीत में परिवार के कुछ करीबी सूत्रों ने बताया है कि धर्मेंद्र की स्थिति अब स्थिर है और वो पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। वह धीरे-धीरे रिकवरी कर रहे हैं। आपको बता दें कि धर्मेंद्र को अस्पताल से घर लौटे 8 दिन हो चुके हैं।
-करीबी सूत्रों के अनुसार धर्मेंद्र पहले से बहुत ज्यादा कमजोर हो गए हैं और उनका शरीर भी काफी टूट गया है लेकिन उनका ट्रीटमेंट अच्छा हो रहा है और वह रिस्पॉन्स कर रहे हैं।
सांस लेने में तकलीफ के चलते धर्मेंद्र पहुंचे थे अस्पताल
जानकारी के अनुसार गत 31 अक्टूबर 2025 से कुछ दिन पहले धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उनकी हालत नाजुक है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
फैल गई थी धर्मेंद्र की मौत की खबर
इतना ही नहीं खबरें ये भी आई थीं कि धर्मेंद्र की मौत हो चुकी है और ऐसे में विदेश में रहने वाली बेटियां भी भारत लौट रही हैं। हालांकि एक्टर की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर इन अफवाहों को खारिज करते हुए बताया था कि धर्मेंद्र ठीक हो रहे हैं और लगातार डॉक्टरों की टीम की निगरानी में हैं।
बीमार धर्मेंद्र का वीडियो हुआ था वायरल
-आपको बता दें कि गत 12 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद से ही डॉक्टरों की टीम नियमित रूप से उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें धर्मेंद्र बेड पर दिखाई दिए थे और परिवार के सदस्य भावुक नजर आ रहे थे।
-बताया गया था कि ये वीडियो अस्पताल के एक कर्मचारी ने चोरी-छिपे रिकॉर्ड किया था। मामले में आरोपी स्टाफ को हिरासत में भी ले लिया गया था। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे थे सेलेब्स
-वहीं इस हफ्ते की शुरुआत में बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा ने धर्मेंद्र से मुलाकात की थी। शत्रुघ्न सिन्हा ने हेमा मालिनी के साथ एक फोटो शेयर कर लिखा था कि वह अपने बड़े भाई धर्मेंद्र का हाल जानने पहुंचे थे।
-इससे पहले भी फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे थे। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान शाहरुख खान, सलमान खान, अमीषा पटेल,आमिर खान और गोविंदा सहित कई स्टार्स उन्हें देखने पहुंचे थे। इसके अलावा अमिताभ बच्चन भी धर्मेंद्र के घर पहुंचे थे और उनका हालचाल पूछा था।
-धर्मेंद्र की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है जो उनके फैंस और पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी राहत की बात है। परिवार ने उम्मीद जताई है कि वह जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे। इसके अलावा एक्टर के परिवार ने उनका 90वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने का भी फैसला लिया है।












Click it and Unblock the Notifications