Dharmendra के हेल्थ को लेकर बड़ी खबर, फैमिली ने लिया ये बड़ा फैसला, क्या Trauma में है देओल परिवार?
Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर पहुंचे हैं और अब आगे का ट्रीटमेंट उनके घर पर ही हो रहा है।
घर पर चल रही है धर्मेंद्र की जांच
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अस्पताल से डॉक्टरों की टीम बार-बार धर्मेंद्र की जांच के लिए उनके घर पहुंच रही है। हालांकि उनकी हेल्थ को लेकर डॉक्टरों की तरफ से कोई भी सटीक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

परिवार ने दिया एक्टर का हेल्थ अपडेट
कई रिपोर्ट्स में तो ये दावा किया जा रहा है कि धर्मेंद्र की हालत अस्पताल से घर लाने के बाद भी जस की तस है। उनकी हेल्थ में कोई सुधार नहीं हुआ है। हालांकि एक्टर के परिवार की तरफ से लोगों को ये बताया जा रहा है कि एक्टर धीरे-धीरे रिकवरी कर रहे हैं। ऐसे में धर्मंद्र की हेल्थ को लेकर कोई भी सही जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
देओल परिवार ने धर्मेंद्र को लेकर किया ये बड़ा फैसला
इसी बीच धर्मेंद्र के परिवार की तरफ से ये फैसला लिया गया है कि एक्टर का 90वां जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धर्मेंद्र के दोनों बेटे, सनी देओल और बॉबी देओल, अपने पापा के जन्मदिन के सेलिब्रेशन को लेकर प्लानिंग में जुट गए हैं। दोनों भाइयों ने अभी से सारी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मनाया जाएगा एक्टर का 90वां जन्मदिन
-जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र आगामी 8 दिसंबर 2025 को 90 साल के हो जाएंगे। ऐसे में परिवार ने एक्टर का बर्थडे सेलिब्रेट करने का फैसला लिया है। देओल परिवार के एक सूत्र ने दावा किया है कि अगर ईश्वर की इच्छा हुई तो धर्मेंद्र की फैमिली आगामी 8 दिसंबर को उनका जन्मदिन मनाएगी। इस खास दिन पर धर्मेंद्र और उनकी बेटी ईशा देओल का जन्मदिन एकसाथ मनाया जाएगा।
-आपको बता दें कि धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल का गत 2 नवंबर को बर्थडे था लेकिन पिता की तबीयत खराब होने की वजह से उन्होंने तब अपना जन्मदिन सेलिब्रेट नहीं किया था। वह अपने पिता के ठीक होने का इंतजार कर रही थीं। ऐसे में पिता और बेटी का जन्मदिन एकसाथ मनाए जाने की बात सामने आ रही है।
-वहीं धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने भी एक्टर के जन्मदिन मनाने को लेकर देओल परिवार का साथ दिया है। उन्होंने भी घोषणा की है कि वह इस जश्न में देओल परिवार के साथ होंगी और अपने पति का 90वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी।
क्या ट्रॉमा में है देओल परिवार?
आपको बता दें कि बीमार धर्मेंद्र का वीडियो लीक होने के बाद से पूरा देओल परिवार काफी परेशान नजर आ रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि धर्मेंद्र के इस प्राइवेट वीडियो के लीक होने के बाद से देओल फैमिली ट्रॉमा में चल रही है। वीडियो के लीक होने को लेकर पुलिस की जांच जारी है। वहीं एक्टर के घर के बाहर से पैपराजी भी हटा दिए गए हैं।
धर्मेंद्र की हेल्थ में हो रहा है सुधार या फिर है कोई और बात?
-आपको बता दें कि गत 31 अक्टूबर 2025 को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। वहीं एक्टर की टीम ने बताया था कि ये भर्ती रूटीन मेडिकल चेकअपकी श्रेणी में थी, लेकिन बाद में उनकी हालत पर निगरानी बढ़ा दी गई थी।
-मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि धर्मेंद्र को ICU में रखा गया था और बाद में तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर एक्टर को वेंटिलेटर सपोर्ट पर भेज दिया गया था। हालांकि, परिवार और टीम ने इन वेंटिलेटर की खबरों को खारिज किया था। उनके करीबी सूत्रों ने कहा था कि वेंटिलेटर की खबर गलत थी और धर्मेंद्र को सिर्फ नजर रखकर ऑब्जर्वेशन में रखा गया था।
धर्मेंद्र के परिवार का बयान और अफवाहों पर सफाई
धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल की टीम ने स्पष्ट किया था कि एक्ट स्थिर हैं और ऑब्जर्वेशन में हैं। साथ ही एक्टर और उनके परिवार की निजता बनाए रखने की अपील भी की गई थी। धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर कहा था कि कुछ रिपोर्ट्स में उनके पिता के बारे में गलत बातें बताई जा रही हैं।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 12: 'धुरंधर 2' का धमाका, 12वें दिन गिरावट के बाद भी 1400 करोड़ क्लब के करीब -
Vivian Dsena Baby Boy: दूसरी बार पिता बने विवियन डीसेना, पत्नी नूरान अली ने बेटे को दिया जन्म -
Jonita Gandhi: कौन हैं जोनिता गांधी, जिनके बोल्ड मूव्स के दीवाने हुए लोग? Pawan Singh के साथ कर दिया ऐसा काम -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 11: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने 11वें दिन तोड़े सारे रिकॉर्ड, की इतनी कमाई -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह?












Click it and Unblock the Notifications