Dharmendra: क्यों हुई धर्मेंद्र की तबीयत खराब? किस बात को लेकर चल रहे थे परेशान? बेटों पर लगाया ऐसा इल्जाम!
Dharmendra: बॉलीवुड के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र का हाल ही में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। फिलहाल एक्टर का परिवार उन्हें डिस्चार्ज कर घर लेकर आ गए हैं और अब आगे का ट्रीटमेंट घर पर ही हो रहा है।
घर पर चल रही है धर्मेंद्र की जांच
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अस्पताल से डॉक्टरों की टीम बार-बार धर्मेंद्र की जांच के लिए उनके घर पहुंच रही है। हालांकि उनकी हेल्थ को लेकर डॉक्टरों की तरफ से कोई भी सटीक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

परिवार ने दिया एक्टर का हेल्थ अपडेट
कई रिपोर्ट्स में तो ये दावा किया जा रहा है कि धर्मेंद्र की हालत अस्पताल से घर लाने के बाद भी जस की तस है। उनकी हेल्थ में कोई सुधार नहीं हुआ है। हालांकि एक्टर के परिवार की तरफ से लोगों को ये बताया जा रहा है कि एक्टर धीरे-धीरे रिकवरी कर रहे हैं। ऐसे में धर्मंद्र की हेल्थ को लेकर कोई भी सही जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
धर्मेंद्र के पुराने वीडियोज और इंटरव्यूज हुए वायरल
इसी बीच धर्मेंद्र के कुछ पुराने वीडियोज और इंटरव्यूज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें कि धर्मेंद्र एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थे। वह अपनी पर्सनल लाइफ के अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते थे।
धर्मेंद्र ने अपने दोनों बेटों पर लगाया ऐसा इल्जाम
-आपको बता दें कि धर्मेंद्र खंडाला में स्थित अपने फार्म हाउस में ही ज्यादा समय बिताते थे। इस फॉर्म हाउस में उनके साथ बस कुछ हाउस हेल्प ही रहते थे। दरअसल उनका कहना था कि काम के चलते उनके दोनों बेटे घर पर नहीं रह पाते हैं। ऐसे में वह उम्र के इस पड़ाव में काफी अकेला महसूस करते हैं। दोनों बेटियां भी विदेश में सेटेल हैं।
-धर्मेंद्र ने कई पुराने इंटरव्यूज में कहा है कि सनी देओल और बॉबी देओल से अपने रिश्तों को लेकर वह कभी कभी काफी परेशान हो जाते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि उनके दोनों बेटों के पास अपने पापा के लिए टाइम नहीं है।
क्यों परेशान रहने लगे थे धर्मेंद्र?
-दरअसल एक पुराने इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने कहा था कि उनके दोनों बेटे, सनी देओल और बॉबी देओल उनसे डरते हैं और उनके साथ बैठने की हिम्मत नहीं करते। धर्मेंद्र ने ये भी बताया था कि वह चाहते हैं कि उनके बेटे उनसे दोस्ताना रिश्ता बनाएं, बातें करें, एकसाथ बैठें और समय बिताएं।
=आपको बता दें कि अपने दोनों बेटों से दूरी बनने के चलते धर्मेंद्र पिछले काफी समय से परेशान रहने लगे थे। उन्हें इस बात का डर सताने लगा था कि कहीं उनके और बेटों के बीच दूरी न आ जाए। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि धर्मेंद्र की तबीयत इसी तनाव के चलते खराब हो सकती है।
-इसी इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने अपने पिता के साथ अपने रिश्ते का भी जिक्र किया था और कहा था कि उनके पिता भी उनसे दोस्ती की उम्मीद रखते थे। वहीं बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनिल शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक वैनिटी वैन की घटना में धर्मेंद्र ने मजाकिया लहजे में कहा था कि उनके बेटे बड़े सीधे हैं यानी बहुत मासूम और नाजुक किस्म के।
धर्मेंद्र की हेल्थ में हो रहा है सुधार या फिर है कोई और बात?
-आपको बता दें कि गत 31 अक्टूबर 2025 को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। वहीं एक्टर की टीम ने बताया था कि ये भर्ती रूटीन मेडिकल चेकअपकी श्रेणी में थी, लेकिन बाद में उनकी हालत पर निगरानी बढ़ा दी गई थी।
-मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि धर्मेंद्र को ICU में रखा गया था और बाद में तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर एक्टर को वेंटिलेटर सपोर्ट पर भेज दिया गया था। हालांकि, परिवार और टीम ने इन वेंटिलेटर की खबरों को खारिज किया था। उनके करीबी सूत्रों ने कहा था कि वेंटिलेटर की खबर गलत थी और धर्मेंद्र को सिर्फ नजर रखकर ऑब्जर्वेशन में रखा गया था।
धर्मेंद्र के परिवार का बयान और अफवाहों पर सफाई
धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल की टीम ने स्पष्ट किया था कि एक्ट स्थिर हैं और ऑब्जर्वेशन में हैं। साथ ही एक्टर और उनके परिवार की निजता बनाए रखने की अपील भी की गई थी। धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर कहा था कि कुछ रिपोर्ट्स में उनके पिता के बारे में गलत बातें बताई जा रही हैं।
देओल परिवार ने धर्मेंद्र को लेकर किया ये बड़ा फैसला
इसी बीच धर्मेंद्र के परिवार की तरफ से ये फैसला लिया गया है कि एक्टर का 90वां जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धर्मेंद्र के दोनों बेटे, सनी देओल और बॉबी देओल, अपने पापा के जन्मदिन के सेलिब्रेशन को लेकर प्लानिंग में जुट गए हैं। दोनों भाइयों ने अभी से सारी तैयारियां शुरू कर दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications