Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Dharmendra Health: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, अब कैसी है एक्टर की तबीयत? जानें कैसे होगा आगे का इलाज?

Dharmendra Health: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर फैंस के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण बीते दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किए गए धर्मेंद्र को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए 'ही-मैन' धर्मेंद्र
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज यानी 12 नवंबर 2025 (बुधवार) सुबह धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 89 साल के धर्मेंद्र की हालत कुछ दिन पहले काफी गंभीर बताई जा रही थी लेकिन अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। अस्पताल से घर लौटने की खबर के बाद उनके फैंस और चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर राहत जताई है।

Dharmendra Health

अब घर पर होगा धर्मेंद्र का इलाज

-मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की मेडिकल टीम ने जानकारी दी है कि धर्मेंद्र पर इलाज का अच्छा असर हुआ है और अब वह रिकवरी मोड में हैं। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार आगे का इलाज और उनकी देखभाल घर पर ही की जाएगी।

-परिवार के नजदीकी सूत्रों के मुताबिक देओल परिवार चाहता था कि जैसे ही स्थिति स्थिर हो धर्मेंद्र को घर ले जाया जाए। अब धर्मेंद्र अपनी फैमिली के बीच रेस्ट और रिकवरी पर फोकस करेंगे।

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धर्मेंद्र को सुबह करीब 7:30 बजे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उनका इलाज घर पर ही होगा क्योंकि परिवार ने उन्हें घर पर ही ट्रीटमेंट देने का फैसला किया है।

एंबुलेंस से बॉबी देओल के साथ घर पहुंचे धर्मेंद्र

सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के एंबुलेंस में घर आने की वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर फैंस ने राहत की सांस ली है। एक्टर के डिस्चार्ज होने से फैंस खुश हैं और इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। आपको बता दें कि एंबुलेंस में पापा धर्मेंद्र के साथ उनके छोटे बेटे बॉबी देओल नजर आए हैं।

सनी देओल ने दिया था हेल्थ अपडेट

गत 11 नवंब 2025 को सनी देओल की टीम ने धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट दिया था। उनकी टीम ने कहा था कि धर्मेंद्र की हालत में सुधार हो रहा है।ट्रीटमेंट का असर हो रहा है। हम सब उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

फेक न्यूज से नाराज हुआ था परिवार

-धर्मेंद्र को 10 नवंबर 2025 को वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके निधन की फेक खबरें तेजी से वायरल होने लगी थीं। इस पर धर्मेंद्र के परिवार ने नाराजगी जताते हुए सख्त प्रतिक्रिया दी थी।

-धर्मेंद्र की पत्नी और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था- जो हो रहा है वो माफ करने लायक नहीं है। जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं? ये बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है।

बेटी ईशा देओल ने भी किया था रिएक्ट

-धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने भी मीडिया के कुछ सेक्शंस पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने लिखा था कि मीडिया को परिवार के आधिकारिक बयान का इंतजार करना चाहिए था।

-ईशा देओल ने कहा था- कुछ मीडिया हाउस इस मामले पर जरूरत से ज्यादा सक्रिय नजर आए। कम से कम इतनी संवेदनशीलता रखनी चाहिए कि फैमिली की पुष्टि का इंतजार किया जाए।

-फिलहाल धर्मेंद्र के अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर फैंस ने खुशी जताई है। सोशल मीडिया पर #GetWellSoonDharmendra ट्रेंड कर रहा है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक एक्टर के अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+