'धर्मेंद्र का हाथ हिल रहा था', बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर का शॉकिंग खुलासा, बताया अस्पताल में क्या हुआ?

Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन ने फिल्म जगत में एक गहरी खालीपन पैदा कर दिया है। 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की उम्र में उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। लंबे समय से सेहत संबंधी समस्याओं से जूझ रहे अभिनेता को खो देने का गम आज भी उनके चाहने वालों को भीतर तक हिला रहा है।

24 नवंबर 2025 को हुई धर्मेंद्र की मौत
आज यानी 27 नवंबर 2025 (गुरुवार) को धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है। देओल परिवार इस कठिन समय में अपार दुख से घिरा हुआ है और दिवंगत अभिनेता की स्मृतियां ही उनके लिए सहारा बनी हुई हैं।

Dharmendra

मुंबई के ताज लैंड्स एंड में होगी धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा

धर्मेंद्र की प्रेयर मीट बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड के सी-साइड लॉन में आयोजित की जाएगी। शाम 5 बजे से शुरू होने वाला ये आयोजन उसी लग्जरी होटल में होगा,जहां से अरब सागर और बांद्रा-वर्ली सी लिंक का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। देओल परिवार ने इस शांत और भव्य स्थल को अभिनेता की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के लिए चुना है।

अनिल शर्मा ने कहा- धर्मेंद्र घर पर ठीक हो रहे थे

-इसी बीच 'गदर 2' और 'अपने' फेम डायरेक्‍टर अनिल शर्मा ने धर्मेंद्र संग अपनी आख‍िरी मुलाकात का क‍िस्‍सा सुनाया है। विक्‍की लालवानी से बातचीत में उन्‍होंने कहा है- मैं धर्मेंद्र के घर गया था। वह ठीक हो रहे थे। आंखें खोल रहे थे। हाथ हि रहा था। वह रिकवर हो रहे थे।

-डायेक्टर अनिल शर्मा ने कहा- डॉक्‍टर कह रहे थे कि धर्मेंद्र बहुत स्‍ट्रॉन्‍ग आदमी हैं। डॉक्‍टर ने ये भी कहा था कि वह अस्‍पताल में भी र‍िकवर हो रहे थे। ऐसा लग रहा था कि वह पूरी तरह ठीक हो जाएंगे लेकिन लगता है कि उम्र ने अपना असर द‍िखा द‍िया। आप उम्र के आगे कुछ नहीं कर सकते। हर कोई इसी उम्‍मीद में था कि 8 दिसंबर 2025 को उनका 90वां जन्‍मदिन मनाया जाएगा।

अमीषा पटेल ने बताया क्या हुआ था अस्पताल में?

मौत से करीब 12 दिन पहले धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे उनसे मिलने पहुंचे थे। इसी कड़ी में अमीषा पटेल भी धर्मेंद्र का हालचाल लेने के लिए अस्पताल पहुंची थीं।

अमीषा पटेल ने किया चौंकाने वाला खुलासा

-आपको बता दें कि अमीषा पटेल का देओल परिवार के साथ वर्षों पुराना रिश्ता है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह न्यूयॉर्क में होने की वजह से अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकीं लेकिन अस्पताल में बीते समय ने उन्हें बेहद भावुक कर दिया था।

-अमीषा पटेल ने कहा- मैंने अभी तक देओल परिवार से बात नहीं की है। वो सभी लोग इस समय बहुत भावनात्मक दबाव में हैं। इस समय उन्हें अपनी प्राइवेसी की जरूरत है इसलिए मैं उन्हें डिस्टर्ब नहीं करना चाहती।

-अस्पताल में धर्मेंद्र की हालत के बारे में बात करते हुए अमीषा पटेल ने कहा- वहां बहुत टेंशन भरा माहौल था। धर्मेंद्र बेहद क्रिटिकल कंडीशन में थे। चाहे शाहरुख खान हों, सलमान खान हों या मैं, हम सभी वहां सिर्फ सनी देओल को गले लगाने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे थे। ये वो पल था जिसे वह समझ नहीं पा रहे थे क्योंकि ये उस इंसान की लड़ाई थी जिसे वह सबसे ज्यादा प्यार करते हैं।

बॉलीवुड के सितारे पहुंचे अंतिम विदाई देने

-धर्मेंद्र के निधन के बाद से ही उनके जुहू स्थित घर पर करीबियों, रिश्तेदारों और दोस्तों का तांता लगा हुआ है। 24 नवंबर 2025 को विले पार्ले श्मशान भूमि में उनके अंतिम संस्कार के बाद से पिछले चार दिनों में फिल्म जगत की लगभग हर बड़ी हस्ती देओल परिवार के दुख में सहभागी बनने पहुंची।

-इनमें अमिताभ बच्चन, प्रेम चोपड़ा, शत्रुघ्न सिन्हा, सलीम खान, सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, सैफ अली खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ,सायरा बानो, आशा पारेख और कई अन्य दिग्गज कलाकार का नाम शामिल है। हर कोई इस महान कलाकार को अंतिम विदाई देने और देओल परिवार को सांत्वना देने पहुंचा था।

धर्मेंद्र के निधन के तीन दिन बाद बोलीं हेमा मालिनी

-धर्मेंद्र के निधन के तीन दिन बाद हेमा मालिनी ने अपने एक्स हैंडल पर अपना पहला भावुक नोट शेयर किया है।
उन्होंने अपने दिल का दर्द व्यक्त करते हुए लिखा है- धरम जी मेरे लिए बहुत कुछ थे। प्यारे पति, ईशा और अहाना के स्नेही पिता, मेरे दोस्त, दार्शनिक, मार्गदर्शक-सच कहूं तो वह मेरे लिए पूरी दुनिया थे।

-हेमा मालिनी ने आगे लिखा है- अच्छे और बुरे हर समय में धर्मेंद्र मेरे साथ खड़े रहे। अपने सरल और दोस्ताना स्वभाव से उन्होंने मेरे पूरे परिवार को अपना बना लिया था। एक सार्वजनिक व्यक्तित्व के रूप में उनकी महानता, प्रतिभा, लोकप्रियता और अद्भुत विनम्रता ने उन्हें एक अलग ही दर्जा दिया।

'धर्मेंद्र के बिना मेरा जीवन खालीपन से भरा रहेगा'

-हेमा मालिनी ने लिखा है- फिल्म इंडस्ट्री में धर्मेंद्र की उपलब्धियां हमेशा अमर रहेंगी लेकिन मेरे लिए ये व्यक्तिगत नुकसान ऐसा है जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। जो खालीपन उन्होंने पीछे छोड़ा है, वह मेरी पूरी जिंदगी रहेगा। इतने लंबे सफर में जो यादें संजोई हैं, वही अब मेरे जीने का सहारा बनेंगी।

-धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में फिल्म जगत के कई दिग्गजों के मौजूद रहने की संभावना है और फैंस भी सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ही-मैन की ये विरासत हमेशा जीवित रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+