Dharmendra Health: 'हीमैन' धर्मेंद्र की हालत नाजुक, परिवार को USA से बुलाया गया, मौत की खबरों का क्या है सच?
Dharmendra Deol Health Update: बॉलीवुड के "हीमैन" यानी धर्मेंद्र को वेंटिलेटर सपोर्ट पर शिफ्ट किया गया। वे 89 साल हैं। वे लंबे समय से बीमार हैं और उन्हें बीतें हफ्ते मुंबई के ही ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उन्हें फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

धर्मेंद्र की तबीयत कुछ समय से ठीक नहीं थी। अस्पताल में उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे। मिली जानकारी के अनुसार, उनकी बेटियों को अमेरिका से बुलाया गया था। धर्मेंद्र ने भारतीय सिनेमा में एक लंबा और सफल करियर बनाया, जिसमें उन्होंने कई यादगार भूमिकाएं निभाईं।
रिपोर्ट्स की माने तो फिलहाल अस्पताल के एक व्यक्ति ने बताया है कि क्यों धर्मेंद्र को हॉस्पिटल लाया गया था और अब उनकी हालत कैसी है। उस व्यक्ति ने बताया है कि 89 साल के धर्मेंद्र को सांस फूलने की शिकायत के चलते अस्पताल लाया गया था। वह अभी वेंटिलेटर पर हैं। उस व्यक्ति ने बताया कि जब धर्मेंद्र अस्पताल पहुंचे थे तो उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी और उम्र अधिक होने पर ऐसा होना सामान्य है। फिलहाल डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं और उन्हें खास निगरानी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र को सांस संबंधी परेशानी हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications