Dharmendra की मौत के बाद हेमा मालिनी और सौतेले बेटे सनी देओल के बीच ये क्या हुआ? पब्लिक के सामने आ गई ऐसी बात
Dharmendra Death: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र के निधन के बाद पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके जाने से न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि उनके चाहने वालों को भी गहरा सदमा लगा है।
धर्मेंद्र के मौत के बाद परिवार में बढ़ी दूरी?
इस बीच धर्मेंद्र के निधन के बाद परिवार से जुड़ी एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। धर्मेंद्र के निधन के बाद जहां पूरा परिवार गम में डूबा है, वहीं सनी देओल और हेमा मालिनी के बीच अनबन की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

धर्मेंद्र के लिए अलग-अलग प्रार्थना सभाएं
दरअसल धर्मेंद्र की याद में रखी गईं अलग-अलग प्रार्थना सभाएं, इस झगड़े की वजह बनी है। इन प्रार्थना सभाओं में परिवार के सदस्य एक-दूसरे से दूर नजर आए।
देओल परिवार ने मुंबई में रखा था प्रेयर मीट
-धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके दोनों बेटे, सनी देओल और बॉबी देओल ने अपने पिता की स्मृति में एक प्रार्थना सभा आयोजित की थी। इस श्रद्धांजलि सभा में शाहरुख खान, सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अभय देओल समेत बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स शामिल हुए थे। इस मौके पर सभी सेलेब्स ने दिग्गज अभिनेता को नम आंखों से विदाई दी थी।
-हालांकि इस प्रेयर मीट में धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी यानी सनी और बॉबी की सौतेली मां एक्ट्रेस हेमा मालिनी और उनकी बेटियां ईशा देओल व अहाना देओल मौजूद नहीं थीं, जिसने लोगों के बीच सवाल खड़े कर दिए थे। हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियों के अलावा इस प्रेयर मीट में पूरा देओल परिवार शामिल हुआ था।
हेमा मालिनी के घर पर हुआ था पाठ का आयोजन
-दूसरी तरफ धर्मेंद्र की याद में हेमा मालिनी ने अपनी बेटियों ईशा देओल और अहाना देओल के साथ मुंबई स्थित अपने घर पर अलग से प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। इस सभा में परिवार के करीबी दोस्त और शुभचिंतक शामिल हुए थे।
-गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, उनके बेटे यशवर्धन और अभिनेत्री मधु समेत कई लोग हेमा मालिनी के घर पहुंचकर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित करते नजर आए थे। हेमा मालिनी के घर पर इस मौके पर गीता पाठ का आयोजन किय गया था। वहीं ईशा देओल के पूर्व पति भरत तख्तानी भी इस दौरान वहां दिखाई दिए थे।
दिल्ली की प्रेयर मीट में नहीं दिखे सनी और बॉबी
हाल ही में हेमा मालिनी ने दिल्ली में भी पति धर्मेंद्र की याद में एक प्रार्थना सभा आयोजित की थी। इस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बीजेपी सांसद रवि किशन और कंगना रनौत जैसी कई नामचीन हस्तियां मौजूद रही थीं। हालांकि यहां भी सनी देओल और बॉबी देओल की गैरमौजूदगी ने चर्चाओं को और हवा दे दी।
अलग-अलग प्रेयर मीट ने उजागर की पारिवारिक दूरी
-धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली पत्नी प्रकाश कौर ने अपने बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के साथ एक प्रार्थना सभा का आोयजन किया था तो दूसरी तरफ एक्टर की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने अपनी बेटियों के साथ अलग आयोजन किया था।
-दोनों ही श्रद्धांजलि सभाओं में एक-दूसरे की गैरमौजूदगी ने ये संकेत दे दिया कि देओल परिवार के भीतर सब कुछ सामान्य नहीं है। अब ये सवाल उठने लगा है कि क्या धर्मेंद्र के जाने के बाद सनी देओल और हेमा मालिनी के बीच की पुरानी दरार सार्वजनिक हो गई है?
89 साल की उम्र में हुआ धर्मेंद्र का निधन
-जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र का निधन 89 वर्ष की उम्र में उनके मुंबई स्थित आवास पर हुआ था। 31 अक्टूबर 2025 को धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
-इसके बाद अस्पताल में धर्मेंद्र की तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। 12 दिन अस्पताल में रहने के बाद धर्मेंद्र को डिस्चार्ज कर घर ले जाया गया था।
24 नवंबर को धर्मेंद्र ने दुनिया को कहा अलविदा
-कहा गया था कि धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर और बड़े बेटे सनी देओल के कहने पर ही ये फैसला लिया गया था। वहीं डॉक्टरों की एक टीम नियमित रूप से घर पर ही धर्मेंद्र का इलाज कर रही थी लेकिन 24 नवंबर को अचानक ही उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और एक्टर ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
-धर्मेंद्र के निधन के बाद जहां फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिवार के भीतर की खामोशी और दूरी भी लोगों का ध्यान खींच रही है। आने वाले समय में शायद ही इस पर कोई आधिकारिक बयान आए लेकिन फिलहाल अलग-अलग प्रार्थना सभाएं कई सवाल छोड़ गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications