'कब मिलूंगी?' धर्मेंद्र की मौत के 90 दिन बाद सरेआम ये क्या बोल गईं हेमा मालिनी? तड़पकर हुई ऐसी हालत
Dharmendra Death: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र के निधन को तीन महीने यानी 90 दिन हो चुके हैं लेकिन परिवार और फैंस के दिलों में उनकी कमी आज भी उतनी ही गहरी है। 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कहा था।
धर्मेंद्र की याद में तड़प रही हैं हेमा मालिनी
धर्मेंद्र के चले जाने के बाद जहां उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर ने खुद को बाहरी लोगों से दूर कर लिया है, वहीं दूसरी पत्नी, एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी अपने जज्बातों को छिपा नहीं पा रही हैं।

दिवंगत पति के बारे में बात करते हुए रोने लगीं हेमा मालिनी
-हालिया इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने अपने दिवंगत पति धर्मेंद्र को याद करते हुए ऐसे शब्द कहे, जिसने हर किसी का दिल छू लिया है। आपको बता दें कि BAFTA अवॉर्ड समारोह में धर्मेंद्र को विशेष श्रद्धांजलि दी गई थी। जब इस पर हेमा मालिनी से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने इसे बेहद भावुक और सम्मानजनक पल बताया।
-हेमा मालिनी ने कहा कि अपने करियर के सुनहरे दौर में वो और उनके पति धर्मेंद्र, दोनों इतने व्यस्त रहते थे कि साथ समय बिताना मुश्किल हो जाता था। इसी वजह से वह अक्सर साथ में फिल्में साइन करते थे ताकि शूटिंग के बहाने कुछ पल साथ गुजार सकें।
-हेमा मालिनी ने कहा- मैं और धर्मेंद्र, दोनों बहुत बिजी थे। ट्रैवल करना आसान नहीं था इसलिए साथ फिल्में करते थे ताकि वक्त साथ बीते। हेमा मालिनी अपनी पुरानी यादों को शेयर करते हुए इमोशनल हो गई थीं।
हेमा मालिनी ने कहा- मैं उनसे कब मिलूंगी
जब हेमा मालिनी से पूछा गया कि धर्मेंद्र के जाने के बाद सबसे ज्यादा क्या खलता है, तो एक्ट्रेस रो पड़ी थीं। उन्होंने कहा- मुझे हर पल उनकी याद आती है। कई बार खुद से पूछती हूं, क्या वो सच में चले गए? उनसे दोबारा मुलाकात कब होगी?
इस्लाम धर्म अपनाकर धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से की थी शादी
-धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से साल 1980 में इस्लाम धर्म अपनाकर शादी की थी। कपल की दो बेटियां, ईशा देओल और अहाना देओल हैं। आपको बता दें कि धर्मेंद्र को जब हेमा मालिनी से प्यार हुआ था तब वह पहले से शादीशुदा थे और 4 बच्चों (सनी देओल, बॉबी देओल, अजेता और विजेता) के पिता थे। इसके बावजूद उन्होंने हेमा मालिनी के साथ जिंदगी का नया सफर शुरू किया था।
-वहीं बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी ने बताया कि उन्हें धर्मेंद्र की फिल्म 'चुपके चुपके' बेहद पसंद है। वहीं 'शोले' उनकी दिल के और करीब है क्योंकि उस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों ने कई यादगार पल साथ बिताए थे।
-हालांकि हेमा मालिनी ने ये भी स्वीकार किया कि उन्होंने धर्मेंद्र की हर फिल्म नहीं देखी है लेकिन अब वह समय निकालकर उनकी सभी फिल्में देखने का मन बना चुकी हैं।
धर्मेंद्र के पहले परिवार से दूर रहती हैं हेमा मालिनी
-जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी एक्टर के साथ नहीं रहती थीं। इसके अलावा हेमा मालिनी धर्मेंद्र के घर भी नहीं जाती थीं, जहां उनकी सौतन प्रकाश कौर और उनका पूरा परिवार रहता था। हेमा मालिनी ने शादी के बाद से ही धर्मेंद्र के पहले परिवार से दूरी बना रखी थी।
-ऐसे में धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके दोनों परिवार ने अलग-अलग स्थानों पर प्रार्थना सभाएं आयोजित की थीं। धमेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर ने अपने दोनों बेटों (सनी देओल और बॉबी देओल) के साथ मिलकर मुंबई के एक बड़े होटल में अपने पिता की मौत के बाद प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। इस प्रार्थना सभा से धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां, ईशा और अहाना देओल नदारद थीं।
क्यों धर्मेंद्र के लिए आयोजित की गईं अलग-अलग प्रार्थना सभाएं?
-वहीं धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने मुंबई स्थित अपने घर पर एक्टर की मौत के बाद गीता पाठ का आयोजन किया था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली और मथुरा में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया था। दिल्ली में आयोजित इस प्रार्थना सभा में राजनीति से जुड़े कई बड़े लोग शामिल हुए थे।
-वहीं जब अलग-अलग प्रार्थना सभाओं को लेकर सवाल उठे तो हेमा मालिनी ने इसे परिवार का निजी निर्णय बताया था और कहा था कि ये आपसी सहमति से लिया गया कदम था। ये परिवार के बीच हुए किसी मनमुटाव की तरफ इशारा नहीं करता है।
-जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र की यादें, उनकी फिल्में और उनका व्यक्तित्व आज भी करोड़ों दिलों में जिंदा है। वहीं हेमा मालिनी के शब्द ये साबित करते हैं कि सिनेमा के इस सुनहरे अध्याय की कहानी अब भी भावनाओं में सांस ले रही है।












Click it and Unblock the Notifications