Dharmendra की मौत के 5 महीने बाद BJP सांसद हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टेज पर सबके सामने ये क्या बोलीं?

Dharmendra Death: हिंदी सिनेमा के ही-मैन कहे जाने वाले लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र के निधन के बाद उनका परिवार अब भी गहरे शोक में डूबा हुआ है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में उनकी दूसरी पत्नी, एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने उन्हें याद करते हुए बेहद भावुक नजर आईं। उनकी आंखों और शब्दों में वो खालीपन साफ झलक रहा था, जो किसी अपने के जाने के बाद रह जाता है।

धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
एक कार्यक्रम के दौरान हेमा मालिनी ने अपने दिवंगत पति धर्मेंद्र के जीवन और उनके जुनून को याद किया। उन्होंने कहा कि उनका पूरा सफर समर्पण, मेहनत और दर्शकों के प्रति अपार प्रेम से भरा हुआ था।

Dharmendra Death

'फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं, दिलों को जोड़ने का जरिया हैं'

-हेमा मालिनी के मुताबिक धर्मेंद्र अक्सर कहा करते थे कि फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि दिलों को जोड़ने का जरिया हैं। उन्होंने अपने करीब से उनके इस जुनून को महसूस किया था और यही वजह है कि वह लाखों-करोड़ों दिलों में बसते हैं।

-हेमा मालिनी ने अपनी निजी जिंदगी की झलक शेयर करते हुए बताया कि एक जीवनसाथी के तौर पर उन्होंने धर्मेंद्र का एक अलग ही रूप देखा था। हेमा मालिनी ने कहा- धर्मेंद्र सिर्फ एक सफल अभिनेता ही नहीं बल्कि एक बेहद संवेदनशील और नेक इंसान भी थे।

'शर्म की बात है', धर्मेंद्र की मौत के 4 महीने बाद पत्नी-BJP सांसद हेमा मालिनी ने ये क्या कहा? अब मचेगा हंगामा
'शर्म की बात है', धर्मेंद्र की मौत के 4 महीने बाद पत्नी-BJP सांसद हेमा मालिनी ने ये क्या कहा? अब मचेगा हंगामा

'धर्मेंद्र ने अपने व्यवहार से लोगों के दिल में अपनी जगह बनाई'

हेमा मालिनी ने आगे कहा- धर्मेंद्र ने अपने व्यवहार और व्यक्तित्व से हर उस व्यक्ति को छुआ, जो उनसे जुड़ा था। यही वजह है कि उनके जाने के बाद सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री और फैंस भी उन्हें उतनी ही शिद्दत से याद कर रहे हैं।

'धर्मेंद्र के बिना कैसे जी पाऊंगी, समझ नहीं आता'

-धर्मेंद्र को याद करते हुए हेमा मालिनी की भावनाएं उस वक्त और गहरी हो गईं, जब उन्होंने अपने अकेलेपन का जिक्र किया। उन्होंने स्वीकार किया कि उनके जाने के बाद जिंदगी को आगे बढ़ाना उनके लिए आसान नहीं था।

-हेमा मालिनी ने कहा- धर्मेंद्र एक ऐसे इंसान थे, जिन्होंने न सिर्फ एक अभिनेता के रूप में बल्कि एक दोस्त, पिता और मार्गदर्शक के तौर पर भी कई पीढ़ियों को प्रेरित किया था । उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि उन्हें उनके साथ रहने का सौभाग्य मिला और यही यादें अब उनका सहारा हैं।

पद्म विभूषण पर गर्व और इोमशनल मैसेज

-आपको बता दें कि दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। इसे लेकर हेमा मालिनी ने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि ये सम्मान पूरे देश के लिए गर्व की बात है और उनके परिवार के लिए भी बेहद खास है।

-हालांकि हेमा मालिनी ने ये भी माना कि अगर ये सम्मान उन्हें उनके जीवनकाल में मिलता, तो वह पल और भी खास होता। हेमा मालिनी के मुताबिक धर्मेंद्र इस सम्मान के हकदार लंबे समय से थे और सरकार द्वारा उनके योगदान को मान्यता देना एक सराहनीय कदम है।

एक विरासत जो हमेशा जिंदा रहेगी

धर्मेंद्र सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि एक ऐसी विरासत हैं जो आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेगी। उनकी फिल्मों, उनके किरदारों और उनके व्यक्तित्व में वो जादू था, जो समय के साथ और भी गहरा होता जा रहा है। आज भले ही वह इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी यादें, उनकी मुस्कान और उनका काम हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगा और यही उनकी असली पहचान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+