धर्मेंद्र की मौत के 17 दिन बाद हेमा मालिनी ने खोला ऐसा राज, उड़ गए सबके होश, एक्ट्रेस ने ये क्या कह दिया?
Dharmendra and Hema Malini: भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेंद्र के निधन ने पूरे देश को गहरे दुख में डाल दिया है। गत 11 दिसंबर 2025 को दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में धर्मेंद्र की याद में एक भावपूर्ण प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी।
दिल्ली में आोयजित हुई थी धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा
इस प्रार्थना सभा में धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी, एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने मंच पर आते ही अपने दर्द को शब्दों में बयां किया। हेमा मालिनी ने कहा- कभी नहीं सोचा था कि धर्मेंद्र के लिए इस तरह की शोक सभा रखनी पड़ेगी। हेमा मालिनी की ये बातें सुनकर सभा में मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गई थीं।

राजनीति और सिनेमा जगत के लोग पहुंचे थे इस प्रार्थना सभा में
-दिल्ली मेंआयोजित इस प्रार्थना सभा में राजनीति और सिनेमा जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं। धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए कई बड़े नेता और कलाकार यहां पहुंचे थे।
-इनमें गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, किरण रिजिजू, अनुराग ठाकुर, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सिनेमा जगत से कंगना रनौत, अरुण गोविल, धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल, एक्स दामाद भरत तख्तानी, बेटी आहना देओल और उनके पति वैभव वोहरा मौजूद थे।
मंच पर बोलते-बोलते टूट गईं हेमा मालिनी
-जब हेमा मालिनी मंच पर आईं और बोलना शुरू किया तो पति धर्मेंद्र को याद करते हुए उनकी आवाज भर आई थी। उनकी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। वह सरेआम फूट फूटकर रोने लगी थीं।
-उसी वक्त पास खड़ी उनकी बेटियां ईशा देओल और आहना देओल ने उन्हें संभाला था। भावनाओं से भरे माहौल में हर कोई ये दृश्य देखकर भावुक हो उठा था।
'अपनी किताब लिखना चाहते थे धर्मेंद्र'
-हेमा मालिनी ने इस दौरान अपने पति धर्मेंद्र की उस इच्छा का जिक्र किया जो वो मरने से पहले पूरी नहीं कर पाए। हेमा मालिनी ने बताया- धर्मेंद्र उर्दू में कमाल की शायरी करते थे। किसी भी स्थिति में वह तुरंत एक शेर सुना देते थे। उनकी रचनाओं को किताब की शक्ल देना उनका सपना था।
-हेमा मालिनी ने आगे बताया कि उन्होंने कई बार धर्मेंद्र से कहा था- आपको एक किताब लिखनी चाहिए। फैंस इसे बेहद प्यार देंगे। धर्मेंद्र इस पर काम भी शुरू कर चुके थे लेकिन बीमारी और बढ़ती उम्र के चलते ये सपना अधूरा रह गया।
24 नवंबर को 89 साल के धर्मेंद्र ने दुनिया को कहा था अलविदा
-जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को मुंबई स्थित अपने घर में निधन हो गया था। मौत से कुछ दिन पहले 89 साल के धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था।
-12 दिन अस्पताल में रखने के बाद डॉक्टरों ने बाद में धर्मेंद्र को घर भेज दिया था। कहा गया था कि ये निर्णय उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर और बेटे सनी देओल की इच्छा पर लिया गया था ताकि वह घर के वातावरण में आराम महसूस कर सकें। घर पर डॉक्टरों की निगरानी में धर्मेंद्र का इलाज चलता रहा लेकिन किसे पता था कि वह अब कभी वापिस नहीं आएंगे।
धर्मेंद्र की विदाई ने तोड़ दिया परिवार का हौसला
हेमा मालिनी ने प्रार्थना सभा में कहा कि धर्मेंद्र सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं थे बल्कि उनकी जिंदगी की ताकत थे। उनकी यादें अब हमेशा परिवार और फैंस के दिल में जिंदा रहेंगी। हालांकि उनके जाने से पूरा परिवार दुख में टूट चुका है।












Click it and Unblock the Notifications