Dharmendra की मौत के 3 महीने बाद सौतेले बेटे सनी देओल संग अनबन पर हेमा मालिनी का शॉकिंग बयान, सरेआम बताया सच
Dharmendra and Hema Malini: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद भी उनकी यादें दुनिया भर में जिंदा हैं। 24 नवंबर 2025 में धर्मेंद्र की मौत से फिल्म इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा था। अब लंदन में आयोजित 79वें BAFTA अवॉर्ड्स के In Memoriam सेगमेंट में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
धर्मेंद्र की मौत के बाद हेमा मालिनी का बड़ा बयान
इस खास मौके पर धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी, दिग्गज एकट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) ने अपनी भावनाएं शेयर की हैं। उन्होंने कहा है कि ये सिर्फ उनके परिवार के लिए नहीं है बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।

पति को मिले सम्मान को लेकर कही ऐसी बात
हेमा मालिनी ने कहा- ये बेहद खूबसूरत पल था। वह इस सम्मान के पूरी तरह हकदार थे। इस साल किसी भी भारतीय कलाकार को ये मौका नहीं मिला। उनके फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं, पूरी दुनिया में थे। वह एक महान अभिनेता ही नहीं बल्कि प्रेरणादायक इंसान भी थे। उनके जैसा दूसरा कोई नहीं हो सकता।
'धर्मेंद्र के बिना जिंदगी की कल्पना मुश्किल है'
-आपको बता दें कि धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी पर्दे पर जितनी मशहूर रही, असल जिंदगी में भी उनका साथ दशकों तक कायम रहा। अपने रिश्ते को याद करते हुए हेमा मालिनी स्टेज पर भावुक हो उठी थीं। उन्होंने कहा कि काश वह एक बार फिर स्क्रीन स्पेस शेयर कर पातीं।
-हेमा मालिनी ने कहा- मेरी आधी से ज्यादा जिंदगी उनके साथ एक को-आर्टिस्ट और लाइफ पार्टनर के तौर पर बीती। ये मानना मुश्किल है कि वह अब हमारे बीच नहीं हैं। कभी-कभी ये सोचकर रो पड़ती हूं लेकिन हमें इस दुख से उबरना होगा। मैं खुद को मजबूत मानती हूं लेकिन ब्रेकडाउन तो होता ही है।
मौत के 3 महीने बाद भी नम हैं सबकी आंखें
24 फरवरी 2026 को धर्मेंद्र के निधन को तीन महीने पूरे हुए हैं। हेमा मालिनी ने बताया कि आज भी लोग उन्हें याद कर भावुक हो जाते हैं। हेमा मालिनी ने कहा- उनके स्पॉट बॉय और करीबी सहयोगी अक्सर मेरे पास आते हैं और कहते हैं कि साब की बहुत याद आती है। कोई बताता है कि वह उन्हें चाय देता था। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हम उन्हें कितना मिस कर रहे हैं।
सनी और बॉबी देओल के साथ रिश्तों को लेकर कही ऐसी बात
-धर्मेंद्र के दोनों परिवार को लेकर अक्सर चर्चा होती रही है। उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर, बेटे सनी देओल और बॉबी देओल, बेटियां विजेता और अजीता, इन सबके साथ रिश्तों में तनाव की खबरें भी सामने आती रही हैं। हालांकि हेमा मालिनी ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है।
-हेमा मालिनी ने कहा- कोई नेगेटिविटी नहीं है। पापा हैं ना, पापा के लिए सब कुछ करेंगे, चाहे ये बच्चे (ईशा, अहाना) हों या वो बच्चे (सनी, बॉबी)। सब पापा को बहुत प्यार करते थे और एक-दूसरे को भी पसंद करते हैं।
-हेमा मालिनी ने आगे कहा- धरमजी प्यार और मूल्यों का स्रोत थे। परिवार में बिल्कुल भी कड़वाहट नहीं है। हम सब साथ हैं और इस खालीपन को भरने की कोशिश कर रहे हैं। हम एक दूसरे के साथ खड़े हैं।
डांस शोज को लेकर बिजी चल रही हैं हेमा मालिनी
-जानकारी के अनुसार हेमा मालिनी इन दिनों अपने डांस शोज को लेकर काफी बिजी चल रही हैं लेकिन उन्होंने साफ किया कि अगर कोई सार्थक फिल्म प्रस्ताव मिलेगा तो वह जरूर काम करेंगी।
-हेमा मालिनी ने कहा- अगर अच्छा रोल मिलेगा तो जरूर करूंगी। अभी कुछ खास ऑफर नहीं आया है। ओटीटी को लेकर मैं पूरी तरह आश्वस्त नहीं हूं। धरमजी को मेरा डांस बहुत पसंद था। वो हमेशा कहते थे कि मुझे कभी रुकना नहीं चाहिए,मानसिक और शारीरिक फिटनेस के लिए डांस जरूरी है।
-हेमा मालिनी ने बताया कि शूटिंग के दौरान वह अपने गुरुजी को साथ लेकर जाती थीं, जिससे धर्मेंद्र की उनसे अच्छी दोस्ती हो गई थी। उन्हें भारतीय परंपराओं से जुड़ा नृत्य बेहद पसंद था और वो इसकी हमेशा सराहना करते थे।
धर्मेंद्र एक स्टार नहीं बल्कि एक भावना थे
धर्मेंद्र सिर्फ एक स्टार नहीं बल्कि एक भावना थे। उनके जाने के बाद भले ही सिनेमा का एक स्वर्णिम अध्याय समाप्त हो गया हो लेकिन उनके काम और व्यक्तित्व की छाप हमेशा बनी रहेगी। BAFTA के मंच से मिला सम्मान इस बात का प्रमाण है कि ही-मैन की विरासत सीमाओं से परे है और हमेशा रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications