Dharmendra Caste: क्या है धर्मेंद्र की जाति? किस धर्म को फॉलो करते थे बॉलीवुड के 'हीमैन', सच होश उड़ा देगा
Dharmendra Caste: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। धर्मेंद्र ने 24 नवंबर को आखिरी सांस अपने मुंबई स्थित घर पर ली। 89 वर्षीय एक्टर 8 दिसंबर 2025 को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। ऐसे में आइए जानते हैं धर्मेंद्र की जाति और उनके परिवार के बारे में।
क्या है धर्मेंद्र का असली नाम?
आपको बता दें कि एक्टर धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना जिले के साहनेवाल गांव में एक जाट सिख परिवार में किशन सिंह देओल और सतवंत कौर के घर हुआ था। बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका असली नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल है।

धर्मेंद्र किस जाति और धर्म से ताल्लुक रखते हैं?
अब जब धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर फैंस चिंतित हैं तो ये सवाल भी उठ रहा है कि धर्मेंद्र किस जाति और धर्म से ताल्लुक रखते हैं। आइए जानते हैं उनके पारिवारिक और धार्मिक पृष्ठभूमि के बारे में।
पंजाबी जाट परिवार से है धर्मेंद्र का ताल्लुक
धर्मेंद्र का जन्म एक पंजाबी जाट परिवार में हुआ था। उनका परिवार आर्य समाज से जुड़ा हुआ था, जो एक हिंदू सुधारवादी आंदोलन है। ऐसे में धर्मेंद्र जन्म से हिंदू और जाट जाति से हैं। लेकिन उनकी निजी जिंदगी में एक दौर ऐसा भी आया जब उन्होंने धर्म परिवर्तन किया था और वह भी अपनी दूसरी शादी के लिए।
हेमा मालिनी से शादी के लिए अपनाया था इस्लाम
-साल 1980 में धर्मेंद्र ने बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी से शादी की थी। उस वक्त धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर थीं। हिंदू विवाह अधिनियम के तहत बिना तलाक के दूसरी शादी कानूनी रूप से संभव नहीं थी इसलिए धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म अपनाया ताकि वह हेमा मालिनी से विवाह कर सकें।
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्म परिवर्तन के दौरान धर्मेंद्र ने अपना नाम बदलकर दिलावर खान रख लिया था। हालांकि ये कदम उन्होंने कानूनी और सामाजिक औपचारिकताओं से बचने के लिए उठाया था।
-हेमा मालिनी की बायोग्राफी, 'हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल' में धर्मेंद्र के इस फैसले का जिक्र किया गया है। इसमें धर्मेंद्र के हवाले से लिखा गया है- मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जो बदल जाएगा। इस बयान से ये साफ होता है कि उन्होंने इस्लाम को स्थायी रूप से नहीं अपनाया था बल्कि हेमा मालिनी से शादी के लिए य एक अस्थायी कदम था।
धर्मेंद्र का फिल्मी सफर
-आपको बता दें कि धर्मेंद्र को कुछ समय पहले ही फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। अब वह निर्देशक श्रीराम राघवन की अपकमिंग फिल्म 'इक्कीस' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में वह अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के पिता का किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म आगामी 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
-इसके अलावा धर्मेंद्र की पारिवारिक फिल्म 'अपने 2' भी पाइपलाइन में है जिसमें वह अपने रियल लाइफ बेटे सनी देओल, बॉबी देओल और पोते करण देओल दिखाई देंगे।












Click it and Unblock the Notifications