धर्मंद्र को अचानक देख श्रुति और अक्षरा हासन की छूटी हंसी, ट्रोलर्स ने लगाई क्लास, कहा-'तमीज सीख लो पहले'
Dharmendra Viral Video: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान और नूपुर शिखरे के वेडिंग रिसेप्शन में कई बड़े सितारों का मेला देखने को मिला। इस दौरान सुपरस्टार शाहरुख खान, सलमान खान से लेकर कई दिग्गज एक्टर्स भी कपल को बधाई देने पहुंचे। इसी बीच सुपरस्टार धर्मेंद्र का एक मजेदार वीडियो सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र अपने फनी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह जहां भी जाते हैं अक्सर खुशनुमा माहौल कर देते हैं। हाल ही में इरा खान के वेडिंग रिसेप्शन में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। दरअसल, साउथ अभिनेता कमल हासन की बेटियां श्रुति और अक्षरा पार्टी में नजर आईं।

वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रुति और अक्षरा पैपराजी को पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस बीच फिर धर्मेंद्र आ जाते हैं और फिर वह पैपराजी को पोज देते हैं। ये देखकर श्रुति और अक्षरा वहां से हंसते हुए निकल जाती हैं और साइड में जाकर खड़ी हो जाती हैं। दोनों की हीमैन के इस अंदाज को देख हंसी नहीं रुकती।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां कुछ लोगों ने धर्मेंद्र के फनी अंदाज को पसंद किया। वहीं कुछ यूजर्स ने अक्षरा और श्रुति को तमीज का पाठ पढ़ाया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, वह इतने बड़े सुपरस्टार हैं और ये उनका मजाक उड़ा रही है। एक ने लिखा, तुम उनके आगे खड़े होने लायक भी नहीं हो। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इन्हें तमीज नहीं है क्या।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में धर्मेंद्र करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे। जो कि साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट जया बच्चन ने लीड रोल निभाया था। वहीं श्रुति हासन हाल ही में प्रभास स्टारर सालार में नजर आईं थीं। जिसको फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला।












Click it and Unblock the Notifications