धर्मेंद्र के अस्थि विसर्जन पर पारिवारिक पुरोहित संदीप पराशर का शॉकिंग खुलासा, सनी देओल को लेकर दिया बड़ा बयान
Dharmendra Asthi Visarjan: बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियों का गत 3 दिसंबर 2025 (बुधवार) को हरिद्वार में विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। इस मौके पर देओल परिवार उत्तराखंड के हरिद्वार में मौजूद था।
गोपनीय तरीके से किया गया धर्मेंद्र का अस्थि विसर्जन
देओल परिवार के पुरोहित ने बताया कि ये पूरा कर्मकांड अत्यंत गोपनीय और शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न किया गया ताकि भीड़ और अनावश्यक हलचल से बचा जा सके।

24 नवंबर 2025 को हुआ था धर्मेंद्र का निधन
आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने 24 नवंबर 2025 को 89 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया था और अब हरिद्वार की गंगा में उनकी अस्थियों को विसर्जित किया गया है।
हरिद्वार के हरकी पौड़ी पर की गई पवित्र विधि
धर्मेंद्र के पारिवारिक पुरोहित पंडित संदीप पराशर श्रोत्रिय के अनुसार हरिद्वार के हरकी पौड़ी के पावन गंगा तट पर अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की गई। हालांकि सोशल मीडिया पर इस मौके का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सनी देओल को किसी व्यक्ति के कैमरा चलाने पर नाराज होते हुए देखा जा सकता है।
सनी देओल खुद क्यों नहीं कर पाए ये विधि?
पारिवारिक पुरोहित ने बताया कि धर्मेंद्र के अस्थि विसर्जन से पहले की पूजा-पाठ की रस्में एक निजी होटल में संपन्न की गई थीं। मूल रूप से सनी देओल स्वयं अस्थि विसर्जन करना चाहते थे लेकिन उनके पहुंचने पर भीड़ इकट्ठा होने की आशंका को देखते हुए ये जिम्मेदारी उनके बेटे करण देओल ने निभाई। करण देओल अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ टू-व्हीलर से हरकी पौड़ी पहुंचे थे और शांतिपूर्वक विधि पूरी की थी।
पहले दिन नहीं हो पाई थी अस्थि विसर्जन की विधि
जानकारी के अनुसार सनी देओल और बॉबी देओल अपने परिवार के साथ 2 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को ही हरिद्वार पहुंच गए थे और उसी दिन अस्थि विसर्जन करने की योजना थी। हालांकि परिवार के एक सदस्य के समय पर नहीं पहुंच पाने के कारण इस प्रक्रिया को एक दिन के लिए टालना पड़ा था।
हेमा मालिनी और ईशा देओल रहीं गायब
पारिवारिक पुरोहित के मुताबिक अस्थि विसर्जन के दौरान धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और उनकी तरफ से कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। हालांकि धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के समय हेमा मालिनी और उनकी बेटी ईशा देओल दिखाई दी थीं लेकिन वह अंतिम संस्कार की औपचारिकताएं संपन्न होते ही श्मशान घाट से तुरंत लौट गई थीं।
सनी देओल और हेमा मालिनी के रिश्ते की खटास
-आपको बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि हेमा मालिनी और ईशा देओल को धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में भी नहीं बुलाया गया था। जानकारी के अनुसार सनी देओल और हेमा मालिनी के रिश्ते शुरुआत से ही खराब रहे हैं। सनी देओल नहीं चाहते थे कि उनके पिता धर्मेंद्र एक्ट्रेस हेमा मालिनी से शादी करें और इसी कारण उन्होंने अपनी सौतेली मां हेमा मालिनी को कभी नहीं अपनाया।
-वहीं हेमा मालिनी ने अपेन घर पर पति धर्मेंद्र के लिए शोक सभा का आयोजन किया था, जहां पर बॉलीवुड की कुछ नामचीन हस्तियां पहुंची थी और एक्टर को श्रद्धांजलि दी गई थी।
-फिलहाल धर्मेंद्र का परिवार इस दुखद समय में पूर्ण सादगी और शांति के साथ सभी धार्मिक विधियां पूरी कर रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इस महान अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications