धनुष और ऐश्वर्या के तलाक की बात गलत, एक्टर के पिता बोले- ये सिर्फ एक घरेलू झगड़ा था

धनुष और ऐश्वर्या के तलाक की बात गलत, एक्टर के पिता बोले- ये सिर्फ एक घरेलू झगड़ा था

मुंबई, 20 जनवरी: फिल्म एक्टर धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या ने ऐलान किया है कि वो अलग हो रहे हैं। वहीं धनुष के पिता, फिल्म निर्माता कस्तूरी राजा ने दोनों के तलाक की खबरों को गलत कहा है। डेलीथंडी अखबार को दिए एक इंटरव्यू में कस्तूरी राजा ने कहा कि उनके बेटे धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के तलाक लेने की खबरों में सच्चाई नही हैं।

Recommended Video

    Dhanush Aishwarya Divorce: Dhanush के पिता ने किया तलाक की खबरों को खारिज | वनइंडिया हिंदी
    ये सिर्फ एक पारिवारिक झगड़ा

    ये सिर्फ एक पारिवारिक झगड़ा

    कस्तूरी राजा ने धनुष और ऐश्वर्या (एक्टर रजनीकांत की बेटी) के तलाक के सवाल पर कहा, यह एक पारिवारिक झगड़ा है, जैसा कि आमतौर पर पति-पत्नी के बीच हो जाता है। यह तलाक नहीं है, ऐसे में इसे तलाक नहीं कहा जा सकता है। राजा ने ये भी कहा कि बीते कुछ दिन से वो चेन्नई में नहीं थे।

    धनुष और ऐश्वर्या ने किया है अलगाव का ऐलान

    धनुष और ऐश्वर्या ने किया है अलगाव का ऐलान

    धनुष और ऐश्वर्या ने 17 जनवरी को सोशल मीडिया पर अपने अलग होने का ऐलान किया है। दोनों ने एक नोट इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए अपनी 18 साल पुरानी शादी को खत्म करने की जानकारी दी। धनुष और ऐश्वर्या के दो बच्चे- यात्रा और लिंगा हैं।

    धनुष और ऐश्वर्या ने क्या कहा

    धनुष और ऐश्वर्या ने क्या कहा

    धनुष ने एक नोट इंस्टा पर लिखा है, जिसे ऐश्वर्या ने भी शेयर किया है। इसमें लिखा है- 18 साल हम दोस्त, कपल और पेरेंट्स, एक दूसरे के सहयोगी और शुभचिंतक के रूप में साथ रहे। इस दौरान हमने एक दूसरे के बारे में बहुत कुछ जाना-समझा और एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखा आज हम एक ऐसी जगह खड़े हैं, जहां हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं। ऐश्वर्या और मैंने अलग होने का फैसला लिया है। सभी से गुजारिश है कि हमारे इस फैसले को समझें और हमारी निजता का सम्मान करें।

    2004 में की थी शादी

    धनुष साउथ इंडस्ट्री के स्टार एक्टर हैं, उनके पिता कस्तूरी राजा भी बड़े फिल्म निर्माताओं में शुमार हैं, वहीं ऐश्वर्या सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी हैं। धनुष और ऐश्वर्या ने साल 2004 में शादी की थी। अब 18 साल बाद दोनों ने अलग होने का ऐलान किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+