'बहुत इमोशनल फील कर रही हूं' तलाक के बीच धनश्री वर्मा का छलका दर्द, कैमरे के सामने जानें क्या बोलीं?

Dhanashree Verma: साल 2020 में भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादी हुई थी। लेकिन बीते कुछ समय से कपल के तलाक की खबरें लगातार चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि उनके तलाक की कानूनी प्रक्रिया चल रही है। इसी बीच, धनश्री वर्मा को हाल ही में मुंबई में एक फिल्म देखने के बाद पैपराज़ी ने स्पॉट किया।

सोशल मीडिया पर धनश्री की एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए पैपराज़ी का अभिवादन किया। हालांकि, यह साफ नहीं हुआ कि उन्होंने कौन-सी फिल्म देखी, लेकिन उन्होंने बताया कि फिल्म देखकर वे काफी भावुक हो गईं।

Dhanashree Verma

धनश्री ने फिल्म देखने के बाद कहा, "मैं बहुत इमोशनल फील कर रही हूं अभी।" ABP न्यूज की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कोर्ट सुनवाई के दौरान धनश्री और युजवेंद्र ने खुलासा किया कि वे पिछले 18 महीनों से अलग रह रहे हैं। जब उनसे तलाक की वजह पूछी गई, तो उन्होंने "कंपैटिबिलिटी इशूज़" यानी आपसी समझ की कमी को कारण बताया।

ये भी पढ़ें: RJ Mahvash Vs Dhanashree Verma: युजवेंद्र चहल के दिल पर किसका राज? महविश और धनश्री में कौन कितनी पैसे वालीं?

इस बीच, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि धनश्री वर्मा ने चहल से 60 करोड़ रुपये का गुजारा भत्ता (एलीमनी) मांगा है। हालांकि, हाल ही में उनके परिवार ने इन खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। धनश्री के परिवार के एक सदस्य ने बयान जारी कर कहा कि "एलिमनी को लेकर चल रही अफवाहें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। ना कभी ऐसा कोई पैसा मांगा गया, ना ही इसकी कोई बात हुई। इन अफवाहों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।"

बता दें कि, तलाक की खबरों के बीच युजवेंद्र चहल आरजे महविश के साथ नजर आए। दोनों को आईसीसी की चैंपियंस ट्राफी के दौरान स्टेडियम में मस्ती करते हुए देखा गया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी। हालांकि आरजे महविश और युजवेंद्र ने अब तक इस पर चुप्पी साधी है।

ये भी पढ़ें: Dhanashree Verma: धनश्री कभी डिलीट नहीं करेंगी चहल की यह फोटो, कारण जानेंगे तो उड़ जाएंगे होश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+