Dhanashree Verma: तलाक होते ही फूट-फूटकर रोने लगीं धनश्री वर्मा, वीडियो में दिखी पति की ऐसी बेवफाई

Dhanashree Verma: कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा इस समय काफी परेशान चल रही हैं। खबर है कि भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र सिंह और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का तलाक कंफर्म हो गया है। आज यानी 20 मार्च 2025 को बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की प्रक्रिया को अंतिम रूप देते हुए फैसला सुना दिया गया है।

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल का तलाक
वहीं तलाक के दिन ही धनश्री वर्मा का नया गाना 'देखा जी देखा मैंने' रिलीज हुआ है। इस गाने में धनश्री के अंदर का दर्द साफ झलक रहा है। इस नए वीडियो सॉन्ग में धनश्री वर्मा इमोशनल होती नजर आ रही हैं, जिसके बाद लोग उनके इस गाने को उनकी पर्सनल लाइफ से कनेक्ट कर रहे हैं।

Dhanashree Verma

'पति की बेवफाई से परेशान हुईं धनश्री'

धनश्री वर्मा के नए गाने 'देखा जी देखा मैंने' में उनके साथ इश्वाक सिंह लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं। इस गाने में धनश्री अपने पति की बेवफाई से परेशान नजर आ रही हैं। गाने में देखा जा सकता है कि उनका पति अत्याचार कर रहा है जिसके बाद वो घर छोड़कर चली जाती हैं।

धनश्री वर्मा ने किया शानदार डांस

आपको बता दें कि इस नए वीडियो सॉन्ग में धनश्री वर्मा ने बहुत ही शानदार डांस किया है। जानकारी के अनुसार इस गाने ज्योति नूरान ने गाया है और इसके लिरिक्स जानी ने लिखे हैं। इस गाने को रिलीज हुए अभी 4 घंटे ही हुए हैं और इसे करीब 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

धनश्री वर्मा फूट फूटकर रो रही हैं

इस नए वीडियो सॉन्ग में धनश्री वर्मा फूट फूटकर रो रही हैं। ऐसे में लोग उनके इस नए गाने को तलाक के साथ जोड़ रहे हैं। लोगों की मानें तो तलाक का फैसला आने के बाद ही धनश्री वर्मा ने इस गाने को यूट्यूब पर शेयर किया है। लोग इस गाने पर जबरदस्त कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोगों की मानें तो धनश्री वर्मा ने जानबूझकर ये गाना तलाक के दिन ही रिलीज किया है।

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की शादी

गत 19 मार्च 2025 को धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के एलिमनी के फैसले की डिटेल्स सामने आ गई थीं। इसके बाद लोग धनश्री वर्मा को लेकर तरह तरह की बातें करने लगे थे। आपको बता दें कि धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने दिसंबर 2020 में शादी की थी।

धनश्री वर्मा की मिलेगी इतनी एलिमनी

-बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपनी एक्स पत्नी धनश्री वर्मा को 4.75 करोड़ रुपए की एलिमनी देने के लिए तैयार हैं। खबर है कि वह पहले ही 2.37 करोड़ रुपए धनश्री को दे चुके हैं।

-पहले रिपोर्ट्स आई थीं कि धनश्री वर्मा ने चहल से 60 करोड़ रुपए की एलिमनी की डिमांड की थी लेकिन बाद में उनकी फैमिली ने इन सभी को झूठी खबर बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+