Dhanashree Verma ने युजवेंद्र चहल से की थी ऐसी डिमांड, उंगलियों पर नचाती थीं पत्नी, तो इसलिए हो रहा है तलाक?
Dhanashree Verma: फेमस कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र सिंह चहल इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कहा जा रहा है कपल जल्द ही एक दूसरे को तलाक देने वाले हैं।
धनश्री और युजवेंद्र के बीच अनबन
आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से धनश्री वर्मा और क्रिकेटर युजवेंद्र सिंह चहल की शादीशुदा जिंदगी में काफी तनाव चल रहा है। दोनों के बीच की अनबन को लेकर रूमर्स फैले हुए हैं। कहा जा रहा है कि दोनों ने अपनी राहें अलग करने का फैसला कर लिया है।

कपल ने एक दूसरे को किया अनफॉलो
युजवेंद्र सिंह चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा को अनफॉलो कर दिया है और उनके साथ की सभी तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। वहीं धनश्री ने भी पति युजवेंद्र सिंह चहल को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है लेकिन उनके साथ तस्वीरें डिलीट नहीं की हैं।
डांसर और कोरियोग्राफर हैं धनश्री वर्मा
आपको बता दें कि धनश्री वर्मा पॉपुलर डांसर और कोरियोग्राफर हैं। वह रियलिटी शो झलक दिखाला जा में भी नजर आ चुकी हैं। इस शो में उनके क्रिकेटर पति युजवेंद्र चहल भी उन्हें सपोर्ट करने के लिए पहुंचे थे। यहां दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। धनश्री का डांस देखकर युजवेंद्र उन पर फिदा हो गए थे।
धनश्री ने पति युजवेंद्र से की थी ऐसी डिमांड
-टीवी के पॉपुलर डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा में धनश्री और युजवेंद्र चहल ने एक गेम खेला था। इस दौरान धनश्री को बोर्ड पकड़ना था, जिस पर एक शब्द लिखा था और युजवेंद्र को वो शब्द धनश्री को समझाना था। इस दौरान खूब मस्ती मजाक हुआ था।
-पहला शब्द डायमंड था। जब धनश्री ने डायमंड लिखा बोर्ड पकड़ा था तो युजवेंद्र ने कहा था कि ये वो चीज है जो आप लड़ाई के बाद डिमांड करती हो लेकिन धनश्री शब्द का अंदाजा नहीं लगा पाई थीं। जब धनश्री ने शब्द देखा तो उन्होंने कहा कि वो डायमंड नहीं मांगती हैं बल्कि युजवेंद्र ने ही डायमंड पहना हुआ है।
-इसके बाद दूसरा शब्द भांगड़ा था। वो शब्द देखने के बाद युजवेंद्र कहते हैं ये वो शब्द जो मैं आपकी उंगलियों पर करता हूं तो धनश्री कहती है- मेरी उंगलियों पर क्या करते हो? नाचते हो। ये सुनकर सभी हंसते हैं फिर युजवेंद्र कहते हैं उसका अलग। फिर सभी हिंट देते हैं कि क्या युजवेंद्र को क्या सिखाया था, लेकिन धनश्री शब्द नहीं समझ पाती हैं।
धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल का वीडियो वायरल
धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के तलाक की खबर के बीच ये पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। लोगों की मानें तो धनश्री वर्मा अपने क्रिकेटर पति युजवेंद्र चहल से काफी कुछ डिमांग करती थीं जिसके चलते दोनों में अनबन हो सकती है।
युजवेंद्र को उंगलियों पर नचाती थीं धनश्री
सिर्फ इतना ही नहीं वीडियो से ये साफ हो रहा है कि धनश्री वर्मा अपने पति युजवेंद्र को अपनी उंगलियों पर नचाती थीं। ऐसे में लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं दोनों के रिश्ते में खटास आने की वजह धनश्री वर्मा ही हैं। हालांकि कपल ने अभि तक अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल कमेंट नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications