क्या मां बनने वाली हैं 'गोपी बहू'? देवोलीना भट्टाचार्जी का बेबी बंप देख फैंस ने उठाए सवाल, वायरल हुई फोटोज

Devoleena Bhattacharjee Pregnancy: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अक्सर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। लेकिन इस बार एक्ट्रेस अपनी तस्वीरों से सुर्खियों में आ गई। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं।

देवोलीना भट्टाचार्जी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उन्होंने क्रीम-टोन ड्रेस पहनी हुई है। एक्ट्रेस इस आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन देवोलीना की ड्रेस से ज्यादा उनके बेबी बंप ने फैंस का ध्यान खींचा।

Devoleena Bhattacharjee

क्या मां बनने वाली हैं देवोलीना?
देवोलीना की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बालों को लहराते हुए कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए देवो ने लिखा कि, 'यात्रा को गले लगाते हुए, एक समय में एक कदम.. #एडवेंचरएवेट्स।" जैसे ही देवोलीना ने तस्वीरें पोस्ट की तो कमेंट सेक्शन में नेटिजेन्स कहने लगे कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं।

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
देवोलीना भट्टाचार्जी की फोटो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'क्या एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं।' एक ने लिखा, 'रुको, उसके पेट को देखो।' अन्य यूजर ने लिखा, 'कैप्शन देखकर ऐसा लग रहा है कि देवोलीना जल्द ही गुड न्यूज देने वाली हैं।' एक ने लिखा, 'गोपी बहू तुम प्रेग्नेंट हो?' इस तरह से कमेंट कर एक्ट्रेस के पोस्ट पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

साल 2022 में की थी देवोलीना ने शादी
बता दें कि, देवोलीना ने दिसंबर, 2022 में शहनवाज शेख से शादी की थी। इस कपल ने अपनी शादी परिवार की मौजूदगी में मुंबई से बाहर लोखंडवाला में कोर्ट मैरिज की थी। हालांकि एक्ट्रेस के दूसरे धर्म में शादी को लेकर काफी बवाल भी मचा था और उन्हें ट्रोल भी किया गया। वहीं अब शादी के करीब डेढ़ साल बाद एक्ट्रेस जल्द ही गुड न्यूज देने वाली है। हालांकि देवोलीना ने अब तक प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर कोई रिएक्ट नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+