देव आनंद जैसा दिखना पड़ा भारी, किशोर भानुशाली की स्ट्रगल स्टोरी सुनकर हो जाएंगे भावुक
देव आनंद जैसे दिखने और उनकी एक्टिंग करने वाले किशोर भानुशाली ने एक इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल का दर्द बयां किया है।
मुंबई, 24 अगस्त: टेलीविजन की दुनिया के कई सितारे ऐसे हैं, जो अपनी जिंदगी को लेकर खुलकर बात करते हैं। दर्शकों को जमकर एंटरटेन करने वाले इन स्टार्स की जिंदगी देखने में जितनी आसान लगती है, उतनी होती नहीं है। इस बात का जीता-जागता उदाहरण देव आनंद बन लोगों को जमकर हंसाने वाले किशोर भानुशाली हैं। एक्टर ने अपने स्ट्रगल की कहानी जनता तक पहुंचाने की पूरी कोशिश की है। इतने हंसने-हंसाने वाले किशोर को देखकर अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता कि वे उन्होंने किस दर्द का सामना किया है।

इन मशहूर शो में आ चुके हैं नजर
'भाभीजी घर पर हैं', 'हप्पू की उलटन पलटन' जैसे कई टेलीविजन शो हैं, जो खूब मशहूर हैं और दर्शक इनके हर एपिसोड का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। दोनों ही शो में अपनी खास पहचान बनाने वाले किशोर भानुशाली ने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। अभिनेता ने अपने करियर में दर्शकों को हंसाने वाले कई रोल किए हैं।

क्या बोले किशोर भानुशाली?
हाल ही में अपने इंटरव्यू में किशोर भानुशाली ने कुछ ऐसे राज पर से पर्दा उठाया है, जिनके बारे में इससे पहले दर्शकों को कोई अंदाजा तक नहीं रहा होगा।

किशोर ने खोले राज
ईटाइम्स संग बातचीत में किशोर भानुशाली ने देवानंद जैसे दिखने को लेकर कई बातें कही। दर्शकों के लिए भले ही उनका देवानंद जैसा दिखना एंटरटेनमेंट हो, लेकिन एक्टर के मुताबिक इसकी वजह से उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

जब कहीं नहीं मिला काम
ईटाइम्स संग बातचीत में एक्टर ने कहा कि मुझे काम ढूंढने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। बहुत से लोग होंगे, जो इस पर भरोसा नहीं करेंगे लेकिन देव साबह से मिलते जुलते लुक के कारण मुझे एक्टिंग के कई मौकों को छोड़ना पड़ा।

'नहीं खोई उम्मीद'
किशोर आगे कहते हैं कि मैंने कभी उम्मीद नहीं खोई। जहां चाह है, वहां राह है। मैंने हमेशा से ही भरोसा किया है। इसलिए मैं कभी रुका नहीं और फिर चीजें मेरे मुताबिक होने लगीं।

देव आनंद से हुई थी मुलाकात
किशोर भानुशाली ने महान दिवंगत एक्टर देवानंद संग अपनी मुलाकात के बारे में भी बात की। एक्टर ने कहा कि मैं बहुत छोटा था, जब पहली बार देव आनंद सर से मिला और उन्हें एक्टिंग की अपनी रुचि के बारे में बताया।

देव आनंद ने दी ये खास सलाह
उन्होंने पहले मुझे पढ़ाई पूरी करने की सलाह दी। आज मैं किशोर की आवाज देव का अंदाज नाम का तीन घंटे का स्टैंड अप कॉमेडी शो करता हूं। इसमें कॉमेडी के साथ-साथ गाना भी गाता हूं। देव जी की बदौलत मैं अपने लिए एक नाम बना पाने में कामयाब रहा।












Click it and Unblock the Notifications