Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सदाबहार देव आनंद : हर फिक्र को धुएं में उड़ाया ! लड़कियां ऐसी दीवानी हुईं कि कोर्ट ने बैन किया 'काला कोट' !

सदाबहार अभिनेता देव आनंद फिल्मों और लुक्स के कारण बहुत लोकप्रिय थे। कमाल की पॉपुलैरिटी परेशानी का सबब भी बनी, जब कोर्ट को उनके काले कोट पहनने पर बैन लगाना पड़ा। जानिए, किस्सा काले कोट का dev anand 99th birth anniversar

मुंबई, 26 सितंबर : सदाबहार अभिनेता देव आनंद एक ऐसी हस्ती हैं, ऐसे व्यक्तित्व की पहचान रखते हैं जो पीढ़ियों से परे हैं। हर उम्र के लोग उनकी कला और पर्सनैलिटी के दीवाने हैं। आज देव आनंद के जन्मदिन के मौके पर उनकी फैन फॉलोइंग से जुड़ा रोचक किस्सा जानिए। बात उस समय की है जब देव आनंद की फिल्म काला पानी हिट हुई थी। हैंडसम देव आनंद काला पानी फिल्म में में सफेद शर्ट और काले कोट वाले लिबास में काफी पॉपुलर हुए। काला पानी फिल्म में करन मेहरा के किरदार में देखने वाले आज भी उसकी हर अदा के कायल हैं।

जिसने भी देखा, हार बैठा दिल

जिसने भी देखा, हार बैठा दिल

काला पानी में देव आनंद की स्टाइल और ड्रेसिंग इतनी पॉपुलर हुई कि सैकड़ों और हजारों की तादाद में लड़कियां देव आनंद की दीवानी हो गईं। जिसने भी देव आनंद को ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में देखा, दिल हार बैठा। आलम ये कि देव आनंद की एक झलक पाने और उनसे मिलने और करीब जाने की बेताबी में कई लड़कियां जान पर खेलने तक को तैयार होती थीं।

जान देने पर उतारू फीमेल फैंस

जान देने पर उतारू फीमेल फैंस

लड़कियों में पागलपन की हद तक देखी जाने वाली दीवानगी के कारण देव आनंद की पॉपुलैरिटी उनके लिए परेशानी का सबब भी बनने लगी। उस समय के फिल्मकार बताते हैं कि देव को काले लिबास में देखने के बाद लड़कियां अपनी जान देने पर उतारु हो जाती थीं।

लड़कियों की दीवानगी के बीच कोर्ट

लड़कियों की दीवानगी के बीच कोर्ट

लोग बताते हैं कि देव साहब के लिए जान जोखिम में डालने वाली लड़कियों को देखकर उस समय की अदालत के सामने सामाजिक कानून व्यवस्था का मुद्दा खड़ा हुआ। फिल्मों से जुड़ी कहानियों पर नजर रखने वाले लोग बताते हैं कि देव आनंद की ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस और लड़कियों की दीवानगी के बीच कोर्ट को दखल देना पड़ा था।

देव आनंद की फिल्में आज भी मिसाल हैं

देव आनंद की फिल्में आज भी मिसाल हैं

फिल्मों को किस्सागोई यानी Story Telling का आधुनिक स्वरूप या माध्यम कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं। सुपरस्टार के अलावा शानदार इंसान और सदाबहार अभिनेता देव आनंद ने अपनी फिल्मों में जिस तरह की कहानियां दिखाईं, उसकी आज भी मिसाल दी जाती है। इसकी मिसाल है, 64 साल पहले बनी उनकी फिल्म काला पानी और उससे जुड़ा ड्रेसिंग का किस्सा।

अदालत को बैन करनी पड़ी ड्रेस

अदालत को बैन करनी पड़ी ड्रेस

फिल्म इतिहासकार और तत्कालीन पत्र-पत्रिकाओं में काम कर चुके लोग बताते हैं कि लड़कियों की दीवानगी पागलपन के हद तक बढ़ती जा रही थी। नतीजा ये हुआ कि हालात से चिंतित अदालत को देव आनंद के काले कपड़े पहनने पर बैन लगाना पड़ा। हालांकि, कुछ लोग इसकी तथ्यात्मकता पर सवाल खड़े करते हैं। बीबीसी के रेहान फजल बताते हैं कि 'देव आनंद की ब्लैक कोट पर अदालती प्रतिबंध' की आधिकारिक तस्दीक तो नहीं की जा सकी है, लेकिन मनोरंजन जगत में ये किस्सा आज भी कलाकार देव आनंद की ही तरह सदाबहार है।

सदाबहार देव आनंद

सदाबहार देव आनंद

88 साल की उम्र में दिसंबर 2011 में देह त्याग कर चले गए देव आनंद आज की युवा पीढ़ी के बीच भी खासे लोकप्रिय हैं। 2002 में उन्हें दादा साहेब फाल्के सम्मान दिया गया। 1992 में फिल्मफेयर ने देव साहब को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया। बात उनकी फिल्मों की करें तो गाइड, सीआईडी, ज्वेल थीफ, गैंबलर आज भी बड़े चाव से देखे जाते हैं। वन इंडिया हिंदी की ओर से समय से आगे की फिल्म बनाकर मार्गदर्शन करने वाले 'गाइड' देव आनंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं, क्योंकि ऐसे किरदार सही मायनों में सदाबहार ही होते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+