Despatch Trailer Out: फिल्‍म 'डिस्‍पैच' का ट्रेलर रिलीज, पत्रकार बन मनोज बाजपेयी खोलेंगे कई बड़े राज

Despatch Trailer Out: बॉलीवुड के शानदार एक्टरों में से एक मनोज बाजपेयी एक बार फिर से लोगों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनकी नई फिल्‍म 'डिस्‍पैच' का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

फिल्म 'डिस्पैच' का ट्रेलर हुआ रिलीज
फिल्म 'डिस्पैच' का ट्रेलर आज यानी 3 दिसंबर 2024 (मंगलवार) को रिलीज किया गया है। ये एक थ्र‍िलर-ड्रामा फिल्म है, जो कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इस मूवी में मनोज बाजपेयी एक क्राइम जर्नलिस्‍ट बने हैं, जो 8000 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश करते नजर आएंगे। इस घोटाले के तार 2जी और टी20 से जुड़े हुए हैं।

Despatch Trailer Out

गोवा में फिल्म का स्पेशल प्रीमियर
'डिस्पैच' का प्रीमियर बीते दिनों गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में किया गया था। वहां पर फिल्‍म की जमकर तारीफ की गई थी। इससे पहले फिल्‍म का टीजर और पोस्टर भी रिलीज किया गया था जिसे देखने के बाद लोग काफी खुश हो गए थे।

ट्रेलर में दिखा मनोज बाजपेयी का अलग अंदाज
आपको बता दें कि फिल्म 'डिस्पैच' का ट्रेलर 2 मिनट और 11 सेकंड का है। ट्रेलर की शुरुआत मनोज बाजपेयी से होती है, जो 'डिस्पैच' नाम के अखबार में पत्रकार हैं। वह देश के सबसे बड़े 8000 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश करने वाले हैं। ये 2जी घोटाले जैसा है, जिसके तार टी20 मैच से भी जुड़े हैं।

ट्रेलर की शुरुआत काफी धामकेदार तरीके से होती है
फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत काफी धामकेदार तरीके से होती है, जहां लीड एक्टर मनोज बाजपेयी फोन पर क‍िसी से पूछते हैं कि क्या चोरी हुई थी और सुना है कि एक गार्ड की हत्या हुई थी? इस पर फोन पर दूसरी तरफ मौजूद व्यक्ति कहता है कि गार्ड की मौत दुर्घटना में हुई थी।

मनोज बाजपेयी सच ढूंढते हुए नजर आते हैं
इसके बाद ट्रेलर में दिखाया जाता है कि मनोज बाजपेयी सच ढूंढते हुए नजर आते हैं। उन्‍हें जान से मारने की धमकी मिलती है। एक दोस्‍त उन्हें सलाह देता है कि वह इस घोटाले से दूर रहे क्‍योंकि ये उनकी सोच से भी बड़ा है। ट्रेलर में एक महिला पत्रकार भी नजर आती हैं जिसके साथ मनोज बाजपेयी का रोमांस दिखाया जाता है।

कब और कहां देख सकेंगे 'डिस्‍पैच'
इस फिल्म के डायरेक्टर कनु बहल हैं। रॉनी स्‍क्रूवाला ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्‍म की कहानी ईशानी बनर्जी और कनु बहल ने लिखी है। ये फिल्‍म आगामी 13 दिसंबर 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्‍ट्रीम होगी। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ साथ शहाना गोस्‍वामी, अर्चिता अग्रवाल और ऋतुपर्णा सेनगुप्ता भी अहम रोल में नजर आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+