टीवी की संस्कारी बहू की डांस के दौरान उड़ने लगी छोटी स्कर्ट, OOPS मोमेंट की हुईं शिकार, देखें वायरल वीडियो
मुंबई। बोल्डनेस को लेकर टीवी एक्ट्रेस बॉलीवुड की सभी एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं। लेकिन कभी-कभी इस चक्कर में दोनों ही इंडस्ट्री की एक्ट्रेस ऊप्स मोमेंट की शिकार हो जाती हैं। इसी कड़ी में टीवी की संस्कारी बहू का रोल निभाने वाली एकट्रेस ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं। टीवी का लोकप्रिय शो दिया और बाती हम फेम दीपिका सिंह अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के बीच एक खास पहचान बनाई है।

दीपिका को डांस करना पड़ा भारी
दीपिका सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। दीपिका इंस्टाग्राम पर डांस वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया, जिसमें उनको डांस करना भारी पड़ गया है।
दीपिका का यह वीडियो हुआ वायरल
दीपिका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दीपिका ने ये वीडियो खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है, जिसमें वो येलो करल की फ्रॉक ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। हालांकि ये वीडियो बहुत पुराना है लेकिन अभी फिर से वायरल हो रहा है।

हवा में उड़ने लगती है ड्रेस
दीपिका का ये अंदाज खूब गजब लग रहा है। वीडियो में दीपिका बन के तितली दिल उड़ा सॉन्ग पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान जब दीपिका घूमती हैं तो हवा के चलते उनकी ड्रेस ऊपर उड़ने लगती है। हालांकि तभी एक्ट्रेस हाथों से अपने आप को ऊप्स मोमेंट का शिकार होने से बचा लेती हैं।

दो फिल्मों में नजर आ चुकी हैं
उनका ये वीडियो लोग खूब पसंद कर रहे हैं और वहीं कुछ लोग ट्रोल भी कर रहे हैं। दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस सीरियल 'दिया बाती और हम' के अलावा टीवी शो 'बॉक्स क्रिकेट लीग' और 'किचन चैंपियन 5' में दिखाई दी थी। इसके अलावा दीपिका दो बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। जिनमें 'वर्क वेदर वाइफ' और 'सिकंदरा' का नाम शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications