अपने ब्रांड के प्रोडक्ट्स की कीमत पर ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण, लोगों ने कहा- इतने में महीनेभर का राशन आ जाएगा

Deepika Padukone Trolled: लोगों का दावा है कि दीपिका पादुकोण के ब्रांड के सभी प्रोडक्ट्स बहुत ज्यादा महंगे है। ऐसे में दीपिका को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।

Deepika Padukone Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपना सेल्फ केयर ब्रांड 82°E लॉन्च किया था। इसमें शामिल स्किन केयर रूटीन की काफी तारीफ की जा रही थी। अब दीपिका पादुकोण ने अपने सेल्फ केयर ब्रांड में ही 'अश्वगंधा बाउंस' मॉइश्चराइजर और 'पचौली ग्लो' सनस्क्रीन ड्रॉप्स प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है। ब्रांड की फिलोसॉफी के तहत इन प्रोडक्ट्स को स्किन की देखभाल के लिए बनाया गया है जो सेल्फ केयर रिचुअल को बनाए रखने में मददगार साबित हो सकते हैं। दीपिका ने ये प्रोडक्ट्स लॉन्च तो कर दिए हैं लेकिन इसके बाद वह काफी परेशानियों में फंस गई हैं। खबर है कि सोशल मीडिया पर लोग उनके ब्रांड को नापंसद कर रहे हैं। लोगों का दावा है कि दीपिका पादुकोण के ब्रांड के सभी प्रोडक्ट्स बहुत ज्यादा महंगे है। ऐसे में दीपिका को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि इतने महंगे प्रोडक्ट्स कोई नहीं खरीद सकता है।

दीपिका पादुकोण ने लॉन्च किया अपना स्किन केयर ब्रांड

दीपिका पादुकोण ने लॉन्च किया अपना स्किन केयर ब्रांड

वहीं सेल्फ केयर ब्रांड के प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने के बाद दीपिका पादुकोण ने कहा है- मेरी स्किन केयर रूटीन मेरी सेल्फ-केयर रिचुअल्स का एक हिस्सा रहा है। मैंने हमेशा ऐसे प्रोडक्ट्स से अपनी पहचान बनाई है जो मुझे अपने इन नियमों को फॉलो करने में मदद करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने अपने ब्रांड के पहले दो प्रोडक्ट्स लॉन्च किए है।

दीपिका ने कहा- स्किन को बेहतर रखने की कोशिश

दीपिका ने कहा- स्किन को बेहतर रखने की कोशिश

दीपिका ने आगे कहा- 'अश्वगंधा बाउंस' के साथ एक रिच लेकिन लाइट वेट मॉइश्चराइजर और एसपीएफ 40 के साथ 'पचौली ग्लो सनस्क्रीन' के साथ मैं स्किन केयर को बेहतर बनाने की कोशिश की गई है। चमकती स्किन हासिल करने के लिए मैं अपने खुद के रूटीन का एक हिस्सा आप सबके साथ शेयर कर रही हूं।

सेंसेटिव स्किन के लिए रामबाण

सेंसेटिव स्किन के लिए रामबाण

दीपिका पादुकोण ने कहा- हमने पिछले दो साल प्रीमियम और हाई परफॉर्मेंस वाले स्किनकेयर प्रोडक्ट्स को तैयार करने में बिताए हैं। ये पावरफुल सांइटिफिट कंपाउंड के साथ अच्छी तरह टेस्ट किए गए इंडियन इंग्रेडिएंट्स को मिलाते हैं। इन प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है और सेंसेटिव स्किन पर ये कोई साइड इफेक्ट्स नहीं करते। हम उम्मीद करते हैं कि स्किनकेयर प्रैक्टिस को सभी के लिए बनाया जाए।

लोगों ने कहा- बहुत महंगे हैं ये प्रोडक्ट्स

वहीं इन स्किन केयर प्रोडक्ट्स की कीमत की बात करें तो सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अश्वगंधा और सोडियम हाइलूरोनेट के साथ मॉइश्चराइजर की कीमत 2700 रुपये है। वहीं पचौली ग्लो और सिरामाइड्स से पौष्टिक सनस्क्रीन की कीमत 1800 रुपये रखी गई है। हालांकि लॉन्च होने के 82 घंटों के अंदर ये प्रोडक्ट्स खरीदने पर सभी के लिए एक खास इंट्रोडक्टरी ऑफर रखा गया है।

इतने पैसों में महीनेभर का राशन आ जाएगा

इतने पैसों में महीनेभर का राशन आ जाएगा

इसके वाबजूद लोगों को दीपिका पादुकोण के ब्रांड के प्रोडक्ट्स काफी महंगे लग रहे हैं। दीपिका पादुकोण को लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इन प्रोडक्ट्स की कीमत में तो एक आदमी अपना महीनेभर का राशन घर ले आए। लोगों का कहना है कि इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल खुद दीपिका ही कर सकती हैं क्योंकि उनकी कमाई करोड़ों में है।

इन फिल्मों में आएंगी नजर

इन फिल्मों में आएंगी नजर

दीपिका पादुकोण को आखिरी बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वनः शिवा' में कैमियो रोल में देखा गया था। कहा जा रहा है कि फिल्म के दूसरे हिस्से में वह लीड रोल में नजर आ सकती हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' में नजर आने वाली हैं। साथ ही वह ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' में नजर आएंगी। फिलहाल दीपिका पादुकोण साउथ के फेमस एक्टर प्रभास के साथ फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में दीपिका और प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन भी दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+