प्रेग्नेंसी में ये क्या खाने लगीं दीपिका पादुकोण? देखकर घबरा गए लोग, एक्ट्रेस ने खोला खाने का राज
Pregnant Deepika Padukone Diet: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को हाल ही में अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में देखा गया था। इन दिनों वह प्रेग्नेंसी फेज को इन्जॉय करती नजर आ रही हैं। अनंत-राधिका की शादी में भी दीपिका के चेहरे पर जल्द ही मां बनने की खुशी साफ दिखाई दे रही थी।
सितंबर 2024 में मां बनने वाली हैं दीपिका
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण सितंबर 2024 में मां बनने वाली हैं। ऐसे में वह अपना पूरा ख्याल रख रही हैं। साथ ही उनके पति रणवीर सिंह भी पत्नी की केयर कर रहे हैं। दीपिका इस समय 7 महीने की प्रेग्नेंट हैं और अपनी हेल्थ के साथ साथ डाइट का खास ख्याल रख रही हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टि हैं दीपिका पादुकोण
प्रेग्नेंसी के दिनों में दीपिका पादुकोण ने अपने काम से ब्रेक ले लिया है लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है और उसे शेयर करते हुए उन्होंने बैलेंस डाइट के बारे में लोगों से खुलकर बात की है।
प्रेग्नेंसी में समोसा और मिठाई खा रही हैं दीपिका
दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। फिलहाल दीपिका अपनी इस प्रेग्नेंसी की जर्नी में जमकर खाना-पीना कर रही हैं। आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी में अक्सर खाने-पीने को लेकर महिलाओं में क्रेविंग बढ़ जाती है और इस समय बहुत कुछ खाने का मन करता है। दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें समोसे, मिठाई, आइस्क्रीम और बहुत कुछ नजर आ रहा है। फोटो पोस्ट करते हुए दीपिका ने कहा कि उन्होंने कभी भी डाइटिंग नहीं की है।
डाइट को लेकर अपनी बॉडी की सुनती हैं दीपिका
दीपिका ने फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- मेरी फीड पर आप इन सभी चीजों को देखकर शॉक्ड हैं? खैर मैं ये सब खाती हूं और जो लोग मुझे जानते हैं, उनको ये बात पता है। इसलिए आप जो कुछ भी सुनते या पढ़ते हैं उस पर भरोसा न करें। मेरी ये सब खाने की ट्रिक बैलेंस, कंसिस्टेंसी और अपनी बॉडी की सुनना है। डाइट को लेकर लोगों के मन में बहुत सी गलतफहमियां होती हैं।
दीपिका ने समझाया डाइटिंग का सही मलतब
दीपिका पादुकोण ने आगे लिखा है- हम मानते हैं कि डाइट का मतलब भूखा रहना, कम खाना और वह सब करना है, जो कि हमें पसंद नहीं है। लेकिन डाइट का असली मतलब तो किसी शख्स द्वारा खाए जाने वाले खाने से होता है। डाइट ग्रीक शब्द डायटा से लिया गया है जिसका अर्थ होता है जिंदगी जीने का तरीका और ये मेरे जीने का तरीका है।












Click it and Unblock the Notifications