Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

9600 Cr के 'KING' विजय माल्या की बहू बनने वाली थीं दीपिका पादुकोण, 'प्यार, दौलत और दर्द' का ऐसे हुआ अंत

Deepika Padukone-Sidhartha Mallya Love Story: जब बॉलीवुड की ग्लैमरस हसीना दीपिका पादुकोण और अरबपति वंश से ताल्लुक रखने वाले युवक, सिद्धार्थ माल्या की कहानी सुर्खियों में आई, तो सबने उस रिश्ते से उम्मीदें लगाई थीं। दरअसल सच अक्सर रोममांटिक फिल्मों जैसा नहीं होता।

दीपिका पादुकोण को बहू बनाना चाहते थे विजय माल्या
किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व प्रमुख और विवादित बिजनेसमैन विजय माल्या (Vijay Mallya) जिनकी आज के समय में अनुमानित नेटवर्थ 9600 करोड़ रुपए के आसपास है, एक समय पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को अपने घर की बहू बनाना चाहते थे।

Deepika Padukone

दीपिका से पागलों की तरह प्यार करते थे सिद्धार्थ माल्या

-आपको बता दें कि विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या, जिनकी लाइफस्टाइल भी मीडिया की नजरों में रही है, पागलों की तरह दीपिका पादुकोण से प्यार करते थे। हालांकि दोनों के बीच सबकुछ सच्चाई की कसौटी पर खरा नहीं उतर सका।

-आधिकारिक बयान, चमक-दमक और मीडिया ट्रेलब्लेजिंग के बीच एक समय ऐसा भी था जब दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ माल्या की नजदीकियों की खबरें हर अखबार और वेबसाइट की हेडलाइन बनती थीं।

-इस वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) के खास अवसर पर हम सिर्फ रोमांस ही नहीं, उस दर्दनाक अंत की भी बात कर रहे हैं जिसने प्यार, उम्मीद और महंगे गिफ्ट्स के बीच रिश्ते को एक सख्त सच्चाई में बदल दिया , एक ऐसा सच जो कि आज भी कई दिलों में गूंजता है।

दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ माल्या का कोजी रिश्ता

एक समय ऐसा था जब बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ माल्या की नजदीकियां खूब चर्चा में रही थीं। दोनों को कई सार्वजनिक आयोजनों और क्रिकेट मैचों के दौरान साथ देखा गया था। उस दौर में मीडिया में उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई थीं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी उस समय अपने रिश्ते को औपचारिक रूप से स्वीकार नहीं किया था।

ब्रेकअप के बाद कपल को लेकर सामने आईं ऐसी बातें

रिश्ते में दूरी आने के बाद सिद्धार्थ माल्या और दीपिका पादुकोण ने अलग-अलग इंटरव्यू में अपने अनुभव शेयर किए थे। दीपिका पादुकोण ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि समय के साथ सिद्धार्थ माल्या के व्यवहार में बदलाव आने से उन्हें असहजता महसूस होने लगी थी। उन्होंने कहा था कि रिश्ते को निभाने की कोशिश के बावजूद वह सहज नहीं हो पा रही थीं।

सिद्धार्थ माल्या की हरकतों से परेशान हो गई थीं दीपिका

-दीपिका पादुकोण ने खुद बताया था कि वह सिद्धार्थ माल्या की कई हरकतों से परेशान हो गई थीं। ऐसे में उन्होंने ही सिद्धार्थ को छोड़ने का फैसला कर लिया था। दीपिका पादुकोण ने बताया था कि एक बार सिद्धार्थ माल्या ने उनसे डिनर के बाद बिल भरने के लिए कहा था।

-दीपिका पादुकोण ने कहा था कि वह सिद्धार्थ माल्या से बहुत प्यार करती थीं और उनसे शादी करना चाहती थीं। उन्होंने इस रिश्ते को बनाए रखने की पूरी कोशिश की थी लेकिन सिद्धार्थ का बर्ताव दिन पर दिन खराब होता जा रहा था। वह इस रिश्ते में इनस्कियोर महसूस कर रही थीं।

सिद्धार्थ ने सरेआम दीपिका को कहा था 'पागल'

-वहीं सिद्धार्थ माल्या ने भी अपने नजरिए से कुछ बातें रखी थीं और कहा था कि उन्हें लगता था कि दीपिका पादुकोण के साथ उनके रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया जा रहा है।

-विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या ने एक बार कैमरे के सामने दीपिका पादिकोण को 'पागल लड़की' कहा था। इसके बाद दोनों के बीच में स्टेटस को लेकर कई तरह के विवाद शुरू हो गए थे। सिद्धार्थ माल्या ने दावा किया था कि दीपिका पादुकोण को उन्होंने कई महंगे और लग्जीरियस गहने, ड्रेसेस और बैग्ज गिफ्ट में दिए थे लेकिन दीपिका इसके बारे में किसी से नहीं कहती थीं।

'दीपिका मुझे प्यार में धोखा दे रही थी'

वहीं सिद्धार्थ माल्या ने ये भी कहा था कि दीपिका पादुकोण उनके बारे में किसी से भी बात करने से घबराती थीं। सिद्धार्थ ने कहा था कि उन्होंने दीपिका के लिए वेकेशन और पार्टियां भी होस्ट की थीं लेकिन दीपिका इनका जिक्र कभी नहीं करती थीं। वह अपने करीबियों से सिद्धार्थ को छुपाकर रखती थीं। ऐसे में सिद्धार्थ को लगता था कि वह उन्हें प्यार में धोखा दे रही हैं।

दीपिका और सिद्धार्थ के विचारों में अंतर

-ब्रेकअप के बाद दिए गए बयानों और मीडिया रिपोर्ट्स के कारण ये मामला काफी समय तक सुर्खियों में रहा था। दोनों के विचारों में अंतर साफ नजर आया था जिसने इस रिश्ते को लेकर और चर्चाएं पैदा कर दी थीं।

-समय के साथ ये अध्याय पीछे छूट गया। दीपिका पादुकोण ने अपने करियर पर फोकस किया और आगे बढ़ीं जबकि सिद्धार्थ माल्या भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। आज ये किस्सा केवल उस दौर की एक चर्चित याद बनकर रह गया है, जिसे विजय माल्या के इंटरव्यू के बाद फिर से याद किया जा रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+