आखिर कौन सी है असली दीपिका पादुकोण? पहली नजर में रणवीर सिंह भी खा जाएंगे धोखा
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जैसी हुबहू दिखने वाली रिजुता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फोटो देखने के बाद फैंस भी असली-नकली पादुकोण में फर्क नहीं कर पा रहे
मुंबई 14 जुलाई: आए दिन सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स के हमशक्ल की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। अब इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के जैसे दिखने वाली हमशक्ल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसे देखने के बाद आप भी असली-नकली दीपिका पादकुोण में फर्क नहीं कर पाएंगे। यकीन नहीं हो रहा तो इन तस्वीरों पर एक नजर डालिए।

दीपिका पादुकोण की हमशक्ल
बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जिनके हमशक्ल की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। उन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस भी हैरान रह जाते हैं। इस बीच अब बॉलीवुड की डीवा दीपिका पादुकोण की हमशक्ल की तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद कौन सी असली दीपिका पादुकोण है इसमें फर्क कर पाना मुश्किल होगा।
तस्वीरें देख खा जाएंगे धोखा
इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण की हमशक्ल यानी रिजुता घोष की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। अगर आप भी इनकी तस्वीरों पर एक नजर डालेंगे तो आपके लिए पहचानना मुश्किल होगा। दीपिका पादुकोण जैसी दिखने वाली रिजुता घोष ने अपनी खूबसूरती से दीपिका पादुकोण को भी पीछे छोड़ दिया है। रिजुता ना ही सिर्फ अपने लुक से बल्कि उनकी आंखे, रंग बाल, हाइट सब कुछ दीपिका पादुकोण की तरह नजर आ रहा है। लेकिन दीपिका पादुकोण के डिंपल की अगर बात करें तो इस मामले में रिजुता घोष उनसे पीछे रह गई है।
फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
बता दें कि, रिजुता घोष सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अगर उनके इंस्टाग्राम पर एक नजर डालेंगे तो कई सारी वीडियो और तस्वीरें उन्होने पोस्ट की हुई है। उनकी इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस काफी हैरान हैं और लगातार उनकी तुलना दीपिका पादुकोण से कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ''दीपिका पादुकोण 2.0.'' एक अन्य फैन ने लिखा, ''पहली नजर में मुझे लगा कि आप दीपिका पादुकोण हैं' मुझे उम्मीद है कि किसी दिन बाबा (रणवीर सिंह) आपकी प्रोफाइल पर नहीं आएंगे'। एक यूजर ने लिखा, 'क्या कमाल की समानता है'।
रणवीर सिंह संग वैकेशन पर दीपिका पादुकोण
वहीं दीपिका पादुकोण की बात करें तो हाल ही में वह यूएस में पति रणवीर सिंह के साथ उनका जन्मदिन मनाने के लिए वैकेशन पर गई थीं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। इससे पहले दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म पठान की शुटिंग में व्यस्त थीं जो कि अगले साल 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।

दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म
बता दें कि, फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली हैं। ये फिल्म सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित की गई है। फिल्म में जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। इसके अलावा दीपिका पादुकोण फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट में कई सारी फिल्में शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications