दीपिका पादुकोण ने सलमान खान के साथ कभी नहीं की कोई फिल्म, एक्ट्रेस ने खोला राज आखिर क्यों ?
दीपिका पादुकोण ने सलमान खान के साथ कभी नहीं की कोई फिल्म, एक्ट्रेस ने खोला राज आखिर क्यों?
मुंबई, 22 फरवरी। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े एक्टर के साथ काम किया है लेकिन सलमान खान के साथ कभी नहीं की। अब दीपिका ने खुद खुलासा किया है कि ऐसी कौन सी वजह जिस कारण उन्होंने आज तक सुपरस्टार सलमान के साथ कोई फिल्म क्यों नहीं की?

दीपिका को सलमान ने फिल्म की थी ऑफर
अभिनेत्री साल 2007 में फिल्म ओम शांति ओम से अपने करियर की शुरुआत की थी। दीपिका पादुकोण ने खुलासा किया है कि सलमान खान बॉलीवुड के पहले व्यक्ति थे जिन्होंने उन्हें एक फिल्म का ऑफर दिया था जब वह अभी भी एक मॉडल थीं।

दीपिका ने किया ये खुलासा
दीपिका ने खुलासा किया कि सलमान वास्तव में बॉलीवुड के पहले व्यक्ति थे जिन्होंने उन्हें एक फिल्म का ऑफर दिया था लेकिन वो उस समय एक मॉडल थी और उस समय उनका एक्ट्रेस बनने की इच्छा नहीं थी। अगर वो फिल्म कर लेती तो शाहरुख नहीं सलमान खान के साथ उनकी वो फिल्मों में डेब्यू करतीं।

मैं इसके लिए तैयार नहीं थी
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए, दीपिका ने किसी दिन सलमान के साथ टीम बनाने के बारे में एक फैन के रूप में सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा
हमारा हमेशा यह खूबसूरत रिश्ता रहा है और मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगी क्योंकि वह मुझे फिल्म का ऑफर करने वाले पहले लोगों में से थे। यह सिर्फ एक त्रासदी थी कि मैं इसके लिए तैयार नहीं थी।

दो साल बाद ओम शांति ओम से किया डेब्यू
दीपिका ने कहा मैंने तभी मॉडलिंग शुरू ही थी और जिस किसी के साथ मैंने काम किया था, उसने उसे मेरे काम के बारे में बताया या सलमान ने देखा । हालांकि दीपिका ने यह नहीं बताया कि वह किस फिल्म की बात कर रही हैं। मैं उस समय एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी लेकिन इसके ठीक दो साल बाद ओम शांति ओम मैंने की।

सलमान के साथ क्या करेंगी दीपिका फिल्म
दीपिका ने कहा कि सलमान उन्हें जो मौका देना चाहते थे, उसके लिए वह अब भी थैंकफुल हैं। उन्होंने मुझमें क्षमता देखी, जब मुझे नहीं पता था कि मेरे पास ये टैलेंट भी है। उन्होंने कहा कि उन्हें बॉलीवुड में 15 साल बाद ऋतिक रोशन के साथ फाइटर में काम करने का मौका मिल रहा है और उम्मीद है कि उनके और सलमान के साथ भी कुछ ऐसा ही होगा।












Click it and Unblock the Notifications