दीपिका पादुकोण ने अस्पताल में करवाए कई टेस्ट, जानें उनका हेल्थ अपडेट
दीपिका पादुकोण को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके चलते उनकी बॉडी बेचैन हो रही थी और उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
मुंबई, 28 सितंबरः बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को गत मंगलवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। खबर है कि दीपिका पादुकोण ने अचानक से बैचेनी होने की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल लो जाया गया था। हालांकि बाद में उनकी हालात में सुधार हो गया। अब खबर है कि दीपिका के कई टेस्ट करवाए गए हैं और उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। वह अब स्थिर हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दीपिका को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके चलते उनकी बॉडी बेचैन हो रही थी।

अस्पातल में बारीकी से हुआ दीपिका का चेकअप
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण या उनकी टीम की तरफ से उनकी तबीयत को लेकर अभी तक कोई सटीक या आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण काम के बीच में ही अचानक से बेचैन हो गई थीं। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी, तभी उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनका बारीकी से चेकअप किया गया।

पहले बढ़ते हार्ट बीट के चलते अस्पताल में हुई थीं भर्ती
जानकारी के अनुसार दीपिका के साथ ऐसा पहले भी हो चुका है। गत जून महीने में भी उन्हें बेचैनी की शिकायत के बाद हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दरअसल फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी हार्ट बीट असंतुलित हो रही थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

प्रभास के साथ नई फिल्म में कर रही हैं काम
दीपिका पादुकोण उन दिनों हैदराबाद में साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग कर रही थीं। हालांकि, दीपिका इलाज के तुरंत बाद अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग के लिए सेट पर लौट आई थीं। आपको बता दें कि फिल्म 'प्रोजेक्ट के' प्रभास और दीपिका की एकसाथ पहली मूवी है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में नजर आएंगे।

शाहरुख खान के साथ किया था बॉलीवुड डेब्यू
दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी 1986 को कर्नाटक में हुआ था। उन्होंने मॉडलिंग का रास्ता अपनाकर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने हिमेश रेशमियां के पॉप एल्बम आप का सुरूर में संगीत वीडियो के गीत 'नाम है तेरा' से एक्टिंग की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब तक वह बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं।

इन फिल्मों में आएंगी नजर
दीपिका पादुकोण को आखिरी बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वनः शिवा' में कैमियो रोल में देखा गया था। कहा जा रहा है कि फिल्म के दूसरे हिस्से में वह लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' में नजर आने वाली हैं। साथ ही वह ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' में नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications