बाथरूम में खुद को किया बंद और फिर... दीपिका पादुकोण के पापा ने क्यों बनाया बुरा हाल? माधुरी ने ऐसा क्या किया

Deepika Padukone father locked himself in Bathroom: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फैन फॉलोइंग कितनी तगड़ी है ये बात सभी लोग जानते हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं। दीपिका की फैमिली के बारे में तो फैंस काफी कुछ जानते हैं। उनके पिता प्रकाश पादुकोण एक मशहूर बैडमिंटन प्लेयर रह चुके हैं और बेटी संग अकसर उनकी तस्वीरें भी वायरल होती रहती हैं। एक दफा दीपिका ने अपने पापा को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था।

एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा
आम लोगों की तरह एक्टर्स और एक्ट्रेसेस की जिंदगी के भी कुछ ऐसे किस्से होते हैं, जिनसे आम लोग अंजान होते हैं। मगर कई बार इंटरव्यू में या फिर बातों बातों में किसी न किसी तरीके से इन बातों का खुलासा हो ही जाता है। ऐसा ही कुछ सालों पहले भी हुआ जब एक्ट्रेस ने अपने पिता प्रकाश पादुकोण को लेकर बताया कि एक बार उन्होंने खुद को बाथरूम में लॉक कर दिया था।

Deepika Padukone father locked himself

पापा ने खुद को बाथरूम में...
जी हां! इंडिया टुडे संग बातचीत में एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया कि उनके पापा प्रकाश पादुकोण ने एक बार खुद को बाथरूम में लॉक कर दिया था। एक्ट्रेस ने बताया कि मामला माधुरी दीक्षित से जुड़ा हुआ था, जब उनकी शादी हुई तो इस खबर को पापा बर्दाश्त नहीं कर सके और फिर घंटों उन्होंने खुद को बाथरूम में लॉक करके रखा।

हैरान रह गईं माधुरी दीक्षित
जब दीपिका ने ये सब बातें बताईं तो माधुरी भी उन्हीं के सामने बैठी हुई थीं। एक्ट्रेस ने ये सभी बातें उनके सामने ही कहीं। ये सब सुनकर माधुरी भी हैरान रह गईं और फिर मुस्कुराने लगीं।

दीपिका ने आगे बताया कि उनके पापा कितने दुखी थे, इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता था कि उनकी आँखों के नीचे धब्बे थे। दीपिका की मां ने तो उनसे ये भी पूछा था कि कहीं वे बाथरूम में रो तो नहीं रहे थे।

तेजी से वायरल होने लगा क्लिप
दीपिका पादुकोण की बात करें तो वे इस समय प्रेग्नेंट हैं। दीपिका और रणवीर ने कुछ ही महीने पहले ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। दीपिका अपने पति रणवीर के साथ मुकेश अंबानी के फंक्शन में भी जमकर थिरकी थीं। जिसके बाद ये क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+