Deepika Padukone की 'भगवा बिकिनी' के बाद अब इस आउटफिट को लेकर मचा बवाल, यूजर्स बोले- 'ये क्या पहन लिया?'

दीपिका पादुकोण ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 के ट्रॉफी का अनावरण किया। लेकिन इवेंट के दौरान एक्ट्रेस का आउटफिट फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया।

Deepika Padukone Troll: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फिनाले में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। इन सब के बीच दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म पठान के प्रमोशन के लिए कतर पहुंची थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 के ट्रॉफी का अनावरण कर एक नया इतिहास रच दिया। इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर दीपिका को मिली इस लाइमलाइट ने भारत को गर्व महसूस कराया। लेकिन इन सबके बीच सबसे ज्यादा ध्यान एक्ट्रेस ने आउटफिट ने खींचा।

फीफा वर्ल्ड कप 2022 पहुंची दीपिका पादुकोण

फीफा वर्ल्ड कप 2022 पहुंची दीपिका पादुकोण

जहां एक तरफ फिल्म पठान के गाने 'बेशर्म रंग' भगवा बिकिनी को लेकर बवाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। तो वहीं अब दीपिका पादुकोण ने फीफा वर्ल्ड 2022 के फिनाले के दौरान पहने आउटफिट से एक बार फिर फैंस को निराश किया है। फीफा के प्लेटफॉर्म पर दीपिका ने Louis Vuitton का आउटफिट पहना था।

एक्ट्रेस के आउटफिट को लेकर हो रही चर्चा

एक्ट्रेस के आउटफिट को लेकर हो रही चर्चा

दीपिका ने अनवील सेरेमनी के लिए फैशन ब्रांड लुई विटन के आउटफिट को चुना था। इस ब्रैंड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस की फोटोज शेयर की हैं। यह तस्वीर फीफा वर्ल्डकप के फाइनल में ट्रॉफी अनवील करने के दौरान की थी। दीपिका के साथ स्पेनिश फुटबॉलर इकर कैसिलस भी थे। लेकिन इन तस्वीरों को देख फैंस एक्ट्रेस को लगातार ट्रोल कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जमकर हुईं ट्रोल

सोशल मीडिया पर जमकर हुईं ट्रोल

सबसे ज्यादा परेशानी तो लोगों को दीपिका के हेयस्टाइल से है। हर बार नए आउटफिट में एक्ट्रेस एक जैसी हेयरस्टाइल में नजर आती हैं। जिसकी वजह से फैंस अब काफी नाराज हैं। फैंस लगातार दीपिका के आउटफिट के अलावा उनकी हेयरस्टाइल को लेकर भी ट्रोल कर रहे हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

यूजर्स बोले- 'ये क्या पहना दिया'

एक यूजर ने एक्ट्रेस के आउटफिट को लेकर कमेंट कर लिखा, "आपने हमारी लड़की को क्या पहना दिया है????" एक यूजर ने पूछा, "दीपिका बैग में क्यों है? एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शालीन कम से कम वर्ल्डकप में तो दीपिका को ढंग से स्टाइल कर देती बहन, ये क्या लगा रखा है'। एक अन्य फैन ने लिखा, "वह ड्रेस एक बहुत ही बेकार है, यह एक क्राइम है।"

'भगवा बिकिनी' को लेकर मचा था बवाल

'भगवा बिकिनी' को लेकर मचा था बवाल

आपको बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब दीपिका पादुकोण को उनके आउटफिट को लेकर ट्रोल किया गया। हाल ही में बेशर्म रंग गाने में एक्ट्रेस ने ऑरेंज कलर की बिकिनी पहनी थी। जिसके बाद फिल्म पठान को लेकर बवाल मच गया। लोगों ने आरोप लगाया कि ये देश की संस्कृति का अपमान है। यहां तक कि, गाने से कुछ सीन को भी हटाने की मांग की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+