Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Deepika Net Worth: पति रणवीर सिंह से कहीं ज्यादा अमीर हैं दीपिका पादुकोण, इतने करोड़ के बंगले की हैं मालकिन

दीपिका पादुकोण हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया है। चलिए जानते हैं उनकी नेटवर्थ के बारे में

Deepika Padukone Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक किरदार कर फैंस का दिल जीता है। फिल्म 'ओम शांति ओम' से अपने करियर की शुरूआत करने वाली दीपिका पादुकोण हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने नाम के साथ-साथ इंडस्ट्री में पैसा भी खूब कमाया है। आज यानी 5 जनवरी को दीपिका पादुकोण का 37वां जन्मदिन है। इस मौके पर चलिए उनकी नेटवर्थ के बारे में जानते हैं।

कितने करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं दीपिका ?

कितने करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं दीपिका ?

दीपिका पादुकोण ने नाम के साथ-साथ इंडस्ट्री में पैसा भी खूब कमाया है। यही वजह है कि आज उनके पास दौलत की कोई कमी नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका के पास पति रणवीर सिंह से भी ज्यादा की संपत्ति है। चलिए जानते हैं कि आखिर दीपिका पादुकोण एक फिल्म के कितने चार्ज करती हैं और वह कितने करोड़ संपत्ति की मालकिन हैं।

एक फिल्म के लिए चार्ज करती हैं इतनी फीस

एक फिल्म के लिए चार्ज करती हैं इतनी फीस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण हर फिल्म के लिए मोटी रकम वसुलती हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री की हाई पेड एक्ट्रेस में से एक हैं। जानकारी के मुताबिक, दीपिका एक फिल्म के 15 करोड़ चार्ज करती हैं। फिल्मों के अलावा दीपिका ऐड से भी अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं।

Recommended Video

    फिल्म इंडस्ट्री Hollywood, Bollywood के पीछे क्यों होता है वुड का इस्तेमाल | वनइंडिया हिंदी | *News
    मुंबई में कई आलीशान घर

    मुंबई में कई आलीशान घर

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण ब्रांड के विज्ञापन के लिए वो 7 से 10 करोड़ की फीस चार्ज करती हैं। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए एंडोर्समेंट करने के लिए वो लगभग 1.5 करोड़ रुपये वसुलती हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण के पास मुंबई में आलीशान घर है जिसकी करोड़ों में कीमत है।

    कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

    कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

    मुंबई में दीपिका पादुकोण का खुद का आलीशान घर है। जिसकी कुल कीमत 16 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में पति रणवीर सिंह के साथ एक और आलीशान घर खरीदा है। जिसकी कुल कीमत 21 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही दीपिका को लग्जरी गाड़ियों का भी शौंक है।

    इन लग्जगी गाड़ियों की मालकिन हैं दीपिका

    इन लग्जगी गाड़ियों की मालकिन हैं दीपिका

    दीपिका के कार कलेक्शन में मर्सिडीज मेबैक, ऑडी ए8, ऑडी क्यू7 और बीएमडब्ल्यू 5 जैसी कई महंगे ब्रांड्स की कारें शामिल हैं। जिसकी कीमत करोड़ों में है। वहीं मीडिया को मिली जानकारी की मानें तो दीपिका बॉलीवुड की एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनकी नेटवर्थ 300 करोड़ के पार है। एक्ट्रेस की एक महीने की कमाई लगभग 2 करोड़ है यानी की पूरे साल की लगभग 24 करोड़ रुपये इंकम है।

    पति रणवीर सिंह से हैं कई ज्यादा अमीर

    पति रणवीर सिंह से हैं कई ज्यादा अमीर

    बताया जाता है कि, दीपिका की नेटवर्थ पति रणवीर सिंह से काफी ज्यादा है। जहां दीपिका पादुकोण की कुल नेटवर्थ 300 करोड़ के आसपास है। तो वहीं रणवीर सिंह की नेटवर्थ 271 करोड़ के आसपास बताई जाती है। खैर दीपिका और रणवीर ने आज जो मुकाम हासिल किया है वह अपने बल पर किया है। सोशल मीडिया पर भी दोनों की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फिलहाल सभी एक्ट्रेस को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+