नॉर्मल या फिर सी सेक्शन? जानें कैसे हुई दीपिका पादुकोण की डिलीवरी, 20 दिन पहले दिया बेबी गर्ल को जन्म

Deepika Padukone Delivery: गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर किलकारी गूंजी है। कपल ने बेबी गर्ल का वेलकम किया है। इससे पहले दीपिका और रणवीर अस्पताल पहुंचे थे तो कपल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हालांकि अब दीपिका के मां बनने के बाद फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है। मगर इस बीच दीपिका की डिलीवरी भी चर्चा में बनी हुई है।

कैसे हुई दीपिका की डिलीवरी?
दीपिका पादुकोण को लेकर ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि वे सितंबर के आखिर में बच्चे को जन्म देंगी। एक्ट्रेस की डिलीवरी डेट आज से 20 दिन के बाद की थी। मगर 20 दिन पहले ही एक्ट्रेस मां बन चुकी हैं। ऐसे में दीपिका के अस्पताल में एडमिट होने के बाद रिपोर्ट्स थीं कि एक्ट्रेस सी सेक्शन के जरिये बच्चे को जन्म देंगी।

Deepika Padukone

तय तारीख से पहले दिया बेटी को जन्म
बताते चलें कि दीपिका की डिलीवरी की तारीख 28 सितंबर की थी। ऐसी खबरें थीं कि 28 सितंबर को एक्ट्रेस अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं। हालांकि तय तारीख से पहले ही बीते दिन एक्ट्रेस अस्पताल में भर्ती हो गई थीं। मिड डे की एक रिपोर्ट की मानें तो परिवार ने सी सेक्शन के जरिये ही बच्चे के वेलकम की तैयारी की है।

किस अस्पताल में भर्ती दीपिका?
बता दें कि 7 सितंबर को एक्ट्रेस को एच.एन.रिलायंस अस्पताल में एडमिट कराया गया था। इससे पहले दीपिका अपने पति रणवीर और पूरे परिवार के साथ सिद्धिविनयाक मंदिर पहुंची थीं। इस दौरान एक्ट्रेस और पूरे परिवार ने गणपति बप्पा के दर्शन किये थे। हालांकि तब भी ट्रोल्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ीं।

एक्ट्रेस को क्यों किया ट्रोल?
दीपिका बिना बिंदी और मंगलसूत्र के दिखीं तो लोग कहने लगे कि क्या वे अपनी संस्कृति को भूल गई हैं। हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस के फेवर में उतरे फैंस की भी कोई कमी नहीं थी। फैंस कहने लगे कि उन्हें अपनी लाइफ जीने दो। वे पहले ही कितना कुछ झेल रही हैं और यहां लोगों को उनकी पर्सनल चीजों पर कमेंट करने से ही फुर्सत नहीं है।

हालांकि अब दीपिका के बच्चे की खुशखबरी सुनने के बाद फैंस में जश्न का माहौल है। एक्ट्रेस को लेकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। सभी लोग दीपिका और उनकी बच्ची की सेहत की कामना कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+