बहू आलिया भट्ट के करोड़ों के अपार्टमेंट के बाद अब सास नीतू कपूर ने खरीदा नया घर, जानें पूरी डिटेल्स

Neetu Kapoor New House: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने कथित तौर पर मुंबई में 17.4 करोड़ रुपये का एक नया लग्जीरियस अपार्टमेंट खरीदा है। 3387 वर्ग फुट के इस अपार्टमेंट में तीन पार्किंग स्पेस हैं।

neetu kapoor

Neetu Kapoor New House: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं। पहले आलिया भट्ट ने मेट गाला में अपना शानदार प्रदर्शन दिया और उसके बाद वह 'गुच्ची क्रूज 2024' शो में नजर आईं। हालांकि इस समय आलिया के अलावा उनकी सास नीतू कपूर भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। खबर है कि नीतू कपूर ने मुंबई में एक नया आलाशीन अपार्टमेंट खरीदा है। इस खबर के बाद से ही वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं।

7वीं मंजिल पर है ये अपार्टमेंट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने कथित तौर पर मुंबई में 17.4 करोड़ रुपये का एक नया लग्जीरियस अपार्टमेंट खरीदा है। यह अपार्टमेंट बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में सोफिटेल होटल के सामने स्थित सनटेक रियल्टी के 19 मंजिला सिग्निया आइल की 7वीं मंजिल पर स्थित है।

17.4 करोड़ रुपए में खरीदा फ्लैट
हिंदुस्‍तान टाइम्‍स की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडेक्‍सटैप.कॉम के एक्‍सेस किए गए दस्‍तावेजों का हवाला देते हुए ये लेन-देन नीतू कपूर और विक्रेता केवल कृष्‍ण नोहरिया के बीच गत 10 मई को हुआ था। नीतू कपूर ने 1.04 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी अदा की थी। आपको बता दें कि 3387 वर्ग फुट के इस अपार्टमेंट में तीन पार्किंग स्पेस हैं।

आलिया ने खरीदा है 37 करोड़ रुपए का अपार्टमेंट
कुछ दिनों पहले ही नीतू कपूर की बहू एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने मुंबई के बांद्रा उपनगर में 37 करोड़ रुपये का एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। बांद्रा के पाली हिल इलाके में एरियल व्यू कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड की छठी मंजिल पर स्थित इस अपार्टमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन गत 10 अप्रैल 2023 को किया गया था। उसी दिन आलिया ने अपनी बहन शाहीन को जुहू में दो अपार्टमेंट गिफ्ट भी किए थे।

पाली हिल में तैयार हो रहा है आलीशान बंगला
इसके अलावा ये कपूर परिवार जल्द ही पाली हिल इलाके में एक बड़ी हवेली में रहने के लिए शिफ्ट हो सकता है। ये आलीशान बंगला फिलहाल निर्माणाधीन है और आलिया और नीतू दोनों को अक्सर यहां पर चल रहे कामकाज का जायजा लेते हुए देखा गया है। आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर भी अक्सर यहां स्पॉट किए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+